Andhra Pradesh: एडवेंचर एक्टिविटी के लिए स्वर्ग है आंध्र प्रदेश, कैंपिंग-ट्रैकिंग के लिए है बेस्ट

मारेडूमिली पूर्वी गोदावरी जिले में है. यह जगह बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक है. यह गांव चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा है. जिसकी वजह से इसकी खूबसूरती चार गुना बढ़ जाती है.

Published date india.com Published: January 28, 2025 1:57 PM IST
Andhra Pradesh: एडवेंचर एक्टिविटी के लिए स्वर्ग है आंध्र प्रदेश, कैंपिंग-ट्रैकिंग के लिए है बेस्ट

Andhra Pradesh Tourist Destionations: आंध्र प्रदेश में टूरिस्टों के घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं. यह सूबा टूरिज्म के लिहाज से बेहद समृद्ध है. टूरिस्ट इस सूबे में ट्रैकिंग और कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं और हिल स्टेशनों की सैर कर सकते हैं. यहां का मारेडूमिली एक ऐसी जगह है जो टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करती है. यह सीक्रेट डेस्टिनेशन कहलता है. कम ही लोगों को इस जगह के बारे में पता है.

इसे भी पढ़ें- भारत की 4 सबसे ज्यादा डरावनी जगहें, टूरिस्ट फिर भी जाते हैं यहां

मारेडूमिली पूर्वी गोदावरी जिले में है. यह जगह बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक है. यह गांव चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा है. जिसकी वजह से इसकी खूबसूरती चार गुना बढ़ जाती है. इस जगह पर जाकर आपको यहां से वापस आने का मन नहीं करेगा. यहां का शांत वातावरण और शुद्ध हवा टूरिस्टों को आकर्षित करती है. यह टूरिस्ट प्लेस एडवेंचर एक्टिविटी के लिए बेस्ट है. टूरिस्ट यहां  एडवेंचर कर सकते हैं और प्रकृति की असली सुंदरता देख सकते हैं.  टूरिस्ट यहां पर कैंपिंग, बोटिंग, बर्ड वॉचिंग का आनंद ले सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-साल 2024 में यूपी घूमने आये 23 लाख विदेशी टूरिस्ट, सबसे ज्यादा कहां गये आगरा या काशी? जानिये

टूरिस्ट यहां ट्रैकिंग भी कर सकते हैं. इसके साथ ही फोटोग्राफी का भी आनंद ले सकते हैं. मारेडूमिली में टूरिस्ट मान्याम व्यू पॉइंट और जंगल स्टार कैंपसाइट को एक्सप्लोर कर सकते हैं. इसके अलावा भी आंध्र प्रदेश में टूरिस्टों के घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं. टूरिस्ट यहां बोर्रा गुफाएं देख सकते हैं. ये गुफाएं विशाखापत्तनम जिले की अनंतगिरी पहाड़ियों में स्थित हैं. एडवेंचर लवर्स और नेचर लवर्स दोनों के लिए ये गुफाएं एक आदर्श स्थान हैं. टूरिस्ट यहां तिरुपति जा सकते हैं. आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित तिरुपति भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है. भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित श्री वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति का मुख्य आकर्षण है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.