Arunachal Pradesh: बेहद सुंदर हैं अरुणाचल प्रदेश की ये जगहें, दुनियाभर से आते हैं टूरिस्ट

यह सूबा अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियों, नदियों, झीलों और जंगलों के लिए जाना जाता है. अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो आपके लिए यह सूबा बेस्ट है.

Published date india.com Published: May 8, 2025 11:26 AM IST
Arunachal Pradesh: बेहद सुंदर हैं अरुणाचल प्रदेश की ये जगहें, दुनियाभर से आते हैं टूरिस्ट

अगर आपने हिमाचल और उत्तराखंड कई बार घूम लिया है, तो इस बार अरुणाचल प्रदेश की सैर करिये. यहां आपको बर्फ से ढके हुए पहाड़ देखने को मिलेंगे. दुनियाभर से टूरिस्ट अरुणाचल की सैर के लिए आते हैं. यह सूबा अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियों, नदियों, झीलों और जंगलों के लिए जाना जाता है. अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो आपके लिए यह सूबा बेस्ट है. यहां आप रोइंग से लेकर कई टूरिस्ट प्लेसिस की सैर कर सकते हैं.

टूरिस्ट अरुणाचल में रोइंग, महो वन्यजीव अभयारण्य, मयूदिया, नेहरु वन उद्यान
हुनलि की सैर कर सकते हैं. महो वन्यजीव अभयारण्य रोइंग के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में शामिल है. यहां टूरिस्ट  बाघ, तेंदुआ, सियार, हिमालयी काला भालू, भारतीय साही, जंगली कुत्ता सहित कई अन्य जंगली जानवरों को देख सकते है. यहां सांपों की विभिन्न प्रजातियां भी देखने को मिलती है जिनमे हिमालयन कैट स्नेक, कोबरा और अजगर का नाम शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें-पहाड़ों और जंगलों के बीच है ये छोटा-सा हिल स्टेशन, नैनीताल से सिर्फ 30 मिनट की दूरी पर है बसा

मयूदिया, रोइंग से लगभग 56 किमी की दूरी पर हिमालय की हरी-भरी हरियाली और लुभावने दृश्यों के बीच स्थित एक पहाड़ी रिसोर्ट है. हरे भरे जंगलों के साथ एक आदर्श परिवेश और बर्फ से ढके पहाड़ों के साथ आश्चर्यजनक परिदृश्य और दृश्यों के साथ, 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित मयूदिया, प्रकृति की अनोखी सुन्दरता का आनंद लेने के लिए परफेक्ट स्पॉट है. नेहरु वन उद्यान देवपानी नदी के तट पर स्थित एक बेहद खूबसूरत जगह है. आप अरुणाचल में यहां की सैर कर सकते हैं. अरुणाचल में टूरिस्टों के घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं. आप यहां भी ट्रैकिंग और कैंपिंग कर सकते हैं और नेचर वॉक का लुत्फ उठा सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.