गोवा की भीड़-भाड़ से दूर! नए साल पर घूम आएं ये 5 खूबसूरत बीच, दोगुना हो जाएगा जश्न का मजा

New Year 2026: कई लोग होते हैं जिन्हें भीड़ भाड़ से दूर एक शांत जगह पर घूमना पसद करते हैं. आज हम आपको भारत के 5 बीच के बारे में बता रहे हैं आप नए साल की छुट्टियां सुकून से बिता सकते हैं.

Published date india.com Published: December 9, 2025 6:08 PM IST
New Year 2026 beach destination
New Year 2026 beach destination

New Year Trip Plan: अक्सर हम सोचते हैं कि नए साल का मजा सिर्फ पार्टियों, तेज म्यूज़िक और महंगे इवेंट्स में ही होता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. कई बार भीड़ से दूर, शांत माहौल में बैठकर समुद्र की लहरें देखना, रेत पर लंबी सैर करना और ताजी हवा में सांस लेना किसी भी पार्टी से ज्यादा खुशी और सुकून दे जाता है.  आजकल बहुत से लोग नए साल को थोड़ा अलग तरीके से मनाना चाहते हैं. जहां शोर न हो, भीड़ कम हो और प्रकृति के साथ सुकून मिल सके. अगर आप भी ऐसा ही न्यू ईयर मनाना चाहते हैं, तो भारत के ये खूबसूरत बीच आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे.

राधानगर बीच, अंडमान

भारत के सबसे खूबसूरत बीच की चर्चा होती है तो राधानगर बीच का नाम जरूर आता है. यह अंडमान के हैवलॉक आइलैंड में स्थित है और ये एशिया के सबसे सुंदर बीचों में से एक माना जाता है. यहां की साफ सफेद रेत, नीला पानी और बिल्कुल शांत माहौल आपके नए साल के जश्न को दोगुना कर देगा. यहां पहुंचने के लिए आपको अपना बजट थोड़ा बढ़ाना पड़ेगा, लेकिन एक बार यहां की खूबसूरती देखने के बाद आपको लगेगा कि हर पैसा वसूल हो गया.

चेराई, केरल

केरल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर है, और इसके बीच तो और भी खास हैं. चेराई बीच उन लोगों के लिए बढ़िया है जो गोवा जैसा माहौल चाहते हैं, लेकिन भीड़ से बचना चाहते हैं. यहां लहरों की आवाज और शांत वातावरण आपको सुकून देगा.

गोकर्ण बीच, कर्नाटक

अगर आपको गोवा की वाइब पसंद है लेकिन बजट थोड़ा कम और भीड़-भाड़ नहीं चाहते हैं है, तो गोकर्ण आपके लिए बिल्कुल सही जगह है. यहां के ओम बीच, कुडले बीच और हाफ-मून बीच काफी मशहूर हैं, नए साल पर यहां के कैफे सजते हैं, हल्का लाइव म्यूजिक होता है और बोनफायर के साथ रात बिताने का मजा ही अलग होता है. गोवा की तुलना में यहां भीड़ कम होती है, खर्च भी कम आता है. यह जगह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो शोर-शराबे से दूर रहना चाहते हैं.

मांडवी बीच, गुजरात

अगर आप शांत और कम भीड़ वाले बीच पर नया साल मनाना चाहते हैं, तो मांडवी बीच एक शानदार विकल्प है. यह बीच अपनी सफेद, मुलायम रेत और शांत वातावरण के लिए पूरे देश में फेमस हैं. यहां आप ऊंट की सवारी कर सकते हैं और समुद्र किनारे आराम से बैठकर सुंदर सनसेट का आनंद ले सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वर्कला बीच, कर्नाटक

वर्कला बीच भारत के सबसे सुंदर बीचों में से गिना जाता है. यहां ऊंची चट्टानों से दिखता समुद्र का नजारा बेहद आकर्षक होता है. बीच के किनारे बने कैफे, लाइट्स से भरी शामें और संगीत से भरा न्यू ईयर नाइट. सब मिलकर आपका नया साल बहुत खास बना देते हैं. यहां सी-फूड, कैफे नाइट्स और बीच पार्टी नए साल का मजा दोगुना कर देंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.