Bhangarh Fort: जानिये दिल्ली से कैसे पहुंचे भानगढ़? शाम 6 बजे बाद कोई नहीं जाता इस किले के अंदर

Bhangarh Fort Rajasthan: भानगढ़ का किला दिल्ली से करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां आप सड़क

Published date india.com Published: October 30, 2022 10:00 AM IST
Bhangarh Fort: जानिये दिल्ली से कैसे पहुंचे भानगढ़? शाम 6 बजे बाद कोई नहीं जाता इस किले के अंदर

Bhangarh Fort Rajasthan: भानगढ़ का किला दिल्ली से करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां आप सड़क मार्ग से बेहद आसानी से जा सकते हैं. अगर आप ट्रेन के जरिए भानगढ़ किले को देखने के लिए जा रहे हैं, तो अलवर उतर सकते हैं और उसके बाद यहां जाने के लिए टैक्सी ले सकते हैं. इस किले को घूमने की प्लानिंग कर रहे लोग इस बात को जान लें कि यहां सूर्यास्त के बाद आपको घूमने नहीं दिया जाएगा इसलिए उससे पहले ही यह किला घूम लें.

भानगढ़ का किला सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक खुलता है. इसके बाद इस किले में प्रवेश प्रतिबंधित है. अगर आप इस किले को देखने के लिए जा रहे हैं तो तय वक्त के बीच ही जाएं. इस किले को लेकर आपने कई डरवानी कहानियां सुनी होंगी. किले को सबसे ज्यादा रहस्यमय माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि यह भूतिया किला है और इसके भीतर पैरानॉर्मल एक्टिविटी होती हैं. यही वजह है कि आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने भी सूरज ढलने के बाद इस किले में प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा है. भूतिया किला होने के कारण इस किले को देखने के लिए देश के कोने-कोने से सैलानी आते हैं और एक बार भानगढ़ किले के खंडहरों को निहार लेना चाहते हैं. अगर आपने अभी तक यह किला नहीं देखा है, तो आप इस किले को देखने के लिए जा सकते हैं. ध्यान रहे कि शाम ढलने के बाद किले के भीतर न जाएं.

भानगढ़ किला 17 वीं शताब्दी में बना हुआ है. यह किला प्राचीन कला का एक नमूना है. भानगढ़ किले को लेकर कहा जाता है कि आमेर के राजा भगवत दास ने इसे अपने छोटे बेटे माधो सिंह प्रथम के लिए 1573 में बनवाया था. इस किले में घूमने के लिए आप सालभर में कभी भी जा सकते हैं. यहां एंट्री के लिए सैलानियों को प्रवेश शुल्क देना होता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.