यात्रा अपडेट: अब आप कर सकेंगे क्रूज की सवारी, सीडीसी ने हटाई वार्निंग

अब आप क्रूज शिप यात्रा का आनंद ले सकते हैं. अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने क्रूज शिप यात्रा के खिलाफ अपनी चेतावनी को हटा दिया है.

Published date india.com Updated: April 4, 2022 2:19 PM IST
यात्रा अपडेट: अब आप कर सकेंगे क्रूज की सवारी, सीडीसी ने हटाई वार्निंग

अब आप क्रूज शिप यात्रा का आनंद ले सकते हैं. अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने क्रूज शिप यात्रा के खिलाफ अपनी चेतावनी को हटा दिया है. ऐसे में अब टूरिस्ट बिना किसी कोरोना वायरस के लिए जारी प्रोटोकॉल से गुजरे हुए क्रूज यात्रा कर सकते हैं और इसका लुत्फ उठा सकते हैं. इससे पहले तक क्रूज यात्रा पर भी कोविड-19 प्रोटोकॉल लागू था और दो साल से चली आ रही महामारी के दौरान टूरिस्ट क्रूज शिप यात्रा नहीं कर पा रहे थे. लेकिन अब टूरिस्ट विभिन्न क्रूज शिप के जरिए अपनी यात्रा कर सकेंगे

सीडीसी के प्रवक्ता डेव डेगले का कहना है कि मौजूदा महामारी की स्थिति का विश्लेषण करने के बाद यह निर्णय लिया गया है. हाल ही में क्रूज जहाजों पर COVID-19 मामलों में भारी गिरावट देखी है. उन्होंने कहा कि सीडीसी क्रूज शिप ट्रैवल हेल्थ नोटिस को हटा रहा है. हालांकि क्रूज यात्रा करने वाले टूरिस्टों को दोनों वैक्सीन लगी होनी चाहिए. सीडीसी ने यह कदम क्रूज शिप के खिलाफ अपनी वार्निंग को स्तर 2 तक करने के 14 दिन बाद उठाया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.