चारधाम यात्रा: 32 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, रजिस्ट्रेशन 44 लाख पार

इस साल जिस तरह से श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं उससे साफ है कि पिछले साल के यात्रा का रिकॉर्ड टूटेगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार चार धाम के साथ ही अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को उत्साहित कर रहे हैं.

Published date india.com Published: June 19, 2025 10:57 AM IST
चारधाम यात्रा: 32 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, रजिस्ट्रेशन 44 लाख पार

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर है. चारधाम यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक करीब 32 लाख श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किये हैं. चारधामों के साथ ही श्रद्धालु उत्तराखंड के अन्य मंदिरों और तीर्थ स्थलों में भी दर्शन कर रहे हैं. इससे चारधाम यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले अन्य स्थानों पर भी आर्थिक गतिविधियां तेज हो रही हैं. इस यात्रा सीजन में ही चारधाम और हेमकुंड के लिए कुल पंजीकरण की संख्या 44 लाख से अधिक हो चुकी है.

इसमें यमुनोत्री धाम के लिए 713456, गंगोत्री के लिए 780554, केदारनाथ के लिए 1443513, बद्रीनाथ के लिए 1336923 और हेमकुंड के लिए 169180 पंजीकरण हुए हैं. सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में श्रद्धालु पहुंचे हैं. इस साल जिस तरह से श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं उससे साफ है कि पिछले साल के यात्रा का रिकॉर्ड टूटेगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार चार धाम के साथ ही अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को उत्साहित कर रहे हैं. जिसका सकारात्मक असर रुद्रप्रयाग स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर, उत्तरकाशी स्थित जगन्नाथ मंदिर के साथ ही अन्य मदिंरों पर पड़ा है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है.

कार्तिकेय स्वामी मंदिर में इस साल जून मध्य तक 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. जबकि पिछले साल करीब चार लाख तीर्थ यात्रियों ने इस मंदिर में दर्शन किये थे. उत्तरकाशी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी इस वर्ष अब तक 25 हजार तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं. जिससे चारधाम यात्रा मार्ग की तरह अन्य स्थानों पर भी होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन, प्रसाद सहित तमाम तरह की गतिविधियां बढ़ रही हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.