कूर्ग, मैसूर और गोकर्ण- बेहद सुंदर हैं ये 3 हिल स्टेशन

Written By: Lalit Fulara Updated by: Lalit Fulara
Updated Date:June 16, 2025 10:55 AM IST

मैसूर कर्नाटक का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. यहां टूरिस्ट कई सारी जगहों की सैर कर सकते हैं. मैसूर में टूरिस्ट पुरानी इमारतें, महल और विरासत स्थल देख सकते हैं.

कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है. यह खूबसूरत हिल स्टेशन प्रकृति प्रेमियों और सैलानियों के लिए स्वर्ग है. कूर्ग के मनोरम दृश्य आपका दिल जीत लेंगे. कूर्ग आने वाले सैलानी यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. यहां के जंगल, घाटियां और वातावरण पर्यटकों को भाव-विभोर कर देता है. वैसे भी कूर्ग सिर्फ हरियाली, घने जंगल, झरने और पहाड़ों के लिए ही मशहूर नहीं है बल्कि यहां के चाय के बागान भी प्रसिद्ध हैं. कूर्ग कावेरी नदी का उद्गम स्थान है और अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण सैलानियों के बीच खासा लोकप्रिय है.

Advertising
Advertising

मैसूर

मैसूर कर्नाटक का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. यहां टूरिस्ट कई सारी जगहों की सैर कर सकते हैं. मैसूर में टूरिस्ट पुरानी इमारतें, महल और विरासत स्थल देख सकते हैं. हम्पी में टूरिस्टों के घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं. यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो बेल्लारी जिले में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित है.

गोकर्ण

गोकर्ण कर्नाटक का प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. पौराणिक मान्यताएं हैं कि यह जगह शिव और विष्णु का घर है. यहां टूरिस्ट कई प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं. टूरिस्ट गोकर्ण में महाबलेश्वर मंदिर की सैर कर सकते हैं. इस मंदिर में 6 फीट लंबा शिव लिंग है. मंदिर में भगवान शिव की 1500 साल पुरानी मूर्ति स्थापित है. गोकर्ण का महत्व काशी के बराबर माना जाता है. यहां टूरिस्ट गणेश मंदिर के दर्शन कर सकते हैं. ऐसा कहा जाता है कि महाबलेश्वर मंदिर जाने से पहले यहां भगवान गणेश जी के मंदिर में दर्शन करना और उनका आशीर्वाद लेना अनिवार्य है. यह शहर मध्यकालीन हिंदू राज्य विजयनगर की राजधानी था. यूनेस्को ने इस जगह को विश्व विरासत स्थल घोषित किया हुआ है. कई मंदिर होने के कारण इसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें