इस वीकएंड आप माथेरान की सैर कर सकते हैं. महाराष्ट्र में स्थित यह छोटा-सा हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत है और पर्यटकों को काफी पसंद है. यहां की सुंदरता और हरियाली आपका दिल जीत लेगी. मारेथान हिल स्टेशन बेहद शांत और अद्भुत नजारों से भरा हुआ टूरिस्ट स्पॉट है. इसे देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं.
आप भी वीकएंड में माथेरान घूम सकते हैं. मुंबई से माथेरान की दूरी महज 110 किलोमीटर है. वीकएंड पर पुणे, मुंबई और नासिक से बड़ी तादाद में टूरिस्ट यहां आते हैं. यहां आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं. माथेरान महाराष्ट्र राज्य के पश्चिमी घाट पर सह्याद्रि श्रेणी के बीच स्थित है. समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 2600 फीट है.

यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट मुंबई और पुणे एयरपोर्ट है . जिसकी दूरी माथेरान से करीब 85 और 130 किलोमीटर है. अगर आप हवाई जहाज से माथेरान जा रहे हैं तो इन दो एयरपोर्ट पर उतर सकते हैं. यहां से आगे का सफर आपको टैक्सी या बस के जरिए तय करना होगा. माथेरान का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन नेरल जंक्शन है, जो माथेरान से मात्र 11 किलोमीटर की दूरी पर है. अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं तो यहां उतरे. इसके अलावा देश के किसी भी कोने से आप बस के जरिए माथेरान की सैर पर जा सकते हैं.
माथेरान पहाड़ियों से घिरी जगह और यहां टूरिस्ट हरे भरे जंगल देख सकते हैं. यहां के जंगल में तेंदुए, हिरण, मालाबार, गिलहरी, लोमड़ी, जंगली सुअर और लंगूर पाए जाते हैं. इस जगह की पर्यावरणीय खूबसूरती और प्राकृतिक नजारे पर्यटकों के दिल को भा जाते हैं. आपको बता दें कि माथेरान का अर्थ माता का जंगल होता है. माथेरान में आप कई जगहों पर घूम सकते हैं और खुद को एक्सप्लोर कर सकते हैं. मारेथान में टूरिस्ट प्रबलगढ़ किला, मंकी पॉइंट, लुइसा पॉइंट, अंबरनाथ मंदिर और चार्लोट झील घूम सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.