From Coorg To Hampi Visit These 5 Places In Karnataka 3
कूर्ग से लेकर हम्पी तक कर्नाटक की ये 5 जगहें घूमकर तो देखिए
कूर्ग हिल स्टेशन को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है. कर्नाटक का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है. यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, कॉफी बागानों, झरनों और समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है.
उत्तराखंड और हिमाचल की तरह ही कर्नाटक में भी कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. यहां के हिल स्टेशन दुनियाभर के टूरिस्टों को अट्रैक्ट करते हैं. ये हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में बसे हैं और टूरिस्टों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है. टूरिस्ट यहां खूबसूरत हिल स्टेशन कूर्ग से लेकर प्राचीन इतिहास को बयां करने वाले हम्मी तक की सैर कर सकते हैं. पर्यटक यहां राष्ट्रीय उद्यान, समुद्री तट और झरने देख सकते हैं. आइये जानते हैं कि अपनी कर्नाटक सैर के दौरान आप कहां-कहां घूम सकते हैं.
कूर्ग हिल स्टेशन को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है. कर्नाटक का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है. यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, कॉफी बागानों, झरनों और समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है. कूर्ग में हरियाली, घने जंगल, झरने, पहाड़, चाय के बागान, कॉफी के बागान और सुगंधित मसाले हैं, जो इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग बनाते हैं. कूर्ग में आप चाय के बागानों की सैर कर सकते हैं. यह हिल स्टेशन हिमाचल और उत्तराखंड के हिल स्टेशनों से भी सुंदर है. इसी तरह से आप कर्नाटक में हम्पी की सैर कर सकते हैं. हम्पी, कर्नाटक में तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित एक ऐतिहासिक शहर है, जो विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था. यह शहर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है, जो अपने अद्भुत खंडहरों, मंदिरों और शाही इमारतों के लिए जाना जाता है. टूरिस्ट यहां विजया विट्ठल मंदिर की सैर कर सकते हैं. इस मंदिर में एक पत्थर का रथ है, जो भारत के 50 रुपए के नोट पर भी छपा है. इसी तरह से आप गोकर्ण की सैर कर सकते हैं और यहां के समुद्री तटों की सैर कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.