Kanpur Tourist Destination: मोती झील से लेकर चिड़ियाघर तक...कानपुर में घूमिये ये जगहें
कानपुर का मोती झील सबसे पुराने पर्यटन स्थलों में से एक है, यहां बोटिंग की जाती है.इसके साथ ही इसमें एक बड़ा सा पार्क भी मौजूद है जिसमें लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं. साथ ही ओपन जिम की सुविधा भी है. वीकेंड में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ आते हैं.
Kanpur Tourist Destination: अगर आपने हिमाचल और उत्तराखंड के हिल स्टेशनों को कई बार घूम लिया है तो आप इस बार उत्तर प्रदेश के कानपुर की सैर कर सकते हैं. यह शहर टूरिज्म के लिहाज से समृद्ध है. यहां पर बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं. कानपुर का गंगा बैराज सबसे अधिक घूमा जाने वाला स्थान है.
यहां पर आने वाले पर्यटक मैगी का भी मजा यहां पर ले सकते हैं. कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कानपुर बोट क्लब की सौगात लोगों को बीते साल मिली है. बोट क्लब में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आ रहे हैं. वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत की गई है. आपको गंगा किनारे वोटिंग करने का आनंद मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें-Devkund waterfall Odisha: बेहद सुंदर है ये झरना, दूर-दूर से घूमने आते हैं टूरिस्ट
कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है. इसमें अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय और घरेलू मैच होते हैं.यह भी कानपुर का एक बड़ा पर्यटन स्थल है क्योंकि यहां पर विजिटर गैलरी बनाई गई है, जिसमें बेहद पुरानी क्रिकेट से जुड़ी किट रखी गई है. कानपुर का मोती झील सबसे पुराने पर्यटन स्थलों में से एक है, यहां बोटिंग की जाती है.इसके साथ ही इसमें एक बड़ा सा पार्क भी मौजूद है जिसमें लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं. साथ ही ओपन जिम की सुविधा भी है. वीकेंड में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ आते हैं.
कानपुर प्राणी उद्यान प्रदेश के बड़े प्राणी उद्यानों में से एक है. यहां पर कई दुर्लभ प्राणी रहते हैं. बड़ी संख्या में लोग रोजाना कानपुर चिड़ियाघर घूमने के लिए पहुंचते हैं. कानपुर का जेके टेंपल कानपुर के पर्यटक स्थलों में से एक है. यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. इसके अलावा भगवान राधा कृष्ण का मंदिर है. यह मंदिर जेके ग्रुप की ओर से बनवाया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें