G20 Summit: क्यों खास है भारत मंडपम? 6 बिंदुओं में समझिए

Delhi G20 Summit 2023: भारत की तकनीकी शक्ति और नवीनता को प्रदर्शित करने के लिए जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में विभिन्न प्रदर्शनियां लगाई जा रही हैं. ये प्रदर्शनियां विजिटर्स को अनेक अनूठे अनुभव प्रदान करेंगी. यहीं G20 सम्मेलन होगा और बताया जा रहा है कि यह मंडपम सिडनी के ओपेरा हाउस से भी बड़ा है.

Published date india.com Updated: September 8, 2023 5:26 PM IST
G20 Summit 2023: क्यों खास है भारत मंडपम? 6 बिंदुओं में समझिए

Bharat Mandapam G20 Summit 2023: दिल्ली में 9 से 10 सितंबर G20 समिट होने जा रहा है. जिसमें दुनियाभर के बड़े नेता शामिल हो रहे हैं. G20 सम्मेलन में सबके आकर्षण का केंद्र भारत मंडपम (Bharat Mandapam) है. इसके अंदर मन को मोह लेने वाली चीजें दुनियाभर के नेताओं और G20 समिट (G20 Summit India) में जाने वाले लोगों को देखने को मिलेंगी. आइए भारत मंडपम के बारे में विस्तार से जानते हैं और यह भी जानते हैं कि इसमें ऐसा क्या खास है जो इसकी इतनी चर्चा हो रही है.

1- सिडनी के ओपेरा हाउस से बड़ा है भारत मंडपम

भारत की तकनीकी शक्ति और नवीनता को प्रदर्शित करने के लिए जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में विभिन्न प्रदर्शनियां लगाई जा रही हैं. ये प्रदर्शनियां विजिटर्स को अनेक अनूठे अनुभव प्रदान करेंगी. यहीं G20 सम्मेलन होगा और बताया जा रहा है कि यह मंडपम सिडनी के ओपेरा हाउस से भी बड़ा है.

2-संस्कृति गलियारा

G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन स्थल भारत मंडपम एक सांस्कृति गलियारा है. इस संस्कृति गलियारे में डिजिटल संग्रहालय बनाया गया है. संस्कृति गलियारा जी20 सदस्यों और आमंत्रित देशों की साझा विरासत का प्रतिनिधित्व और जश्न मनाएगा. इसमें G20 सदस्यों और 9 आमंत्रित देशों की प्रतिष्ठित और उल्लेखनीय सांस्कृतिक वस्तुएं और विरासत शामिल होगी. यह गलियारा अलग-अलग सांस्कृतिक महत्व की समझ और सराहना को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है. यह संस्कृति गलियारा विविध सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों की समझ और सराहना को बढ़ावा देने, ज्ञान साझा करने, समावेशिता और समानता और साझा पहचान की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक शक्तिशाली मंच के रूप में काम करेगा.

3- डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन

डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन हॉल 4 और हॉल 14 में बनाया गया है. जहां G20 सम्मेलन में आने वाले विजिटर्स भारत की प्रौद्योगिकी शक्ति का प्रत्यक्ष अनुभव करेंगे. यहां विजिटर्स डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन को एक्सप्लोर करेंगे. यह जोन डिजिटल इंडिया की महत्वपूर्ण पहलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा. डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस में प्रदर्शित की जाने वाली पहलों में आधार, डिजीलॉकर, यूपीआई, ई-संजीवनी, दीक्षा, भाषिनी, ओएनडीसी और आस्क गीता शामिल है. आस्क गीता जोन मार्गदर्शन, प्रेरणा और भगवद गीता के प्राचीन ज्ञान को अत्याधुनिक एआई तकनीक के साथ जोड़ती है. डिजिटल एक्सपीरियंस में विजिटर्स MyGov, CoWIN, UMANG, JanDhan, e NAM, GSTN, FastTag और सरकार की ऐसी ही अन्य पहलों के बारे में जानेंगे.

4- RBI का इनोवेशन पवेलियन

RBI G20 शिखर सम्मेलन में अत्याधुनिक वित्तीय तकनीकों का प्रदर्शन करेगा. इस पवेलियन में वित्तीय परिदृश्य में आरबीआई की क्रांति लाने की क्षमता का प्रदर्शन होगा. इसमें वित्तीय क्षेत्र में भारत के नवाचार के अनूठे पहलुओं को प्रदर्शित करने वाले उत्पाद शामिल होंगे. इनमें सेंट्रल बैंक डिजिटल मुद्रा शामिल है. डिजीटल पेपरलेस तरीके से लोन प्रदान करने के लिए फ्रिक्शन्लस क्रेडिट यूजिंग टेक्नोलॉजी, यूनिक पेमेंट सिस्टम प्रोडक्ट जैसा कि UPI वन वर्ल्ड, रूपे ऑन द जीओ और भारत बिल पेमेंट्स माध्यम से क्रोस बॉडर बिल पेमेंट के माध्यम भी दिखेंगे.

5- क्राफ्ट बाजार

भारत मंडपम में हॉल नंबर 3 में क्राफ्ट बाजार है. जहां टीआई टैग वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई है. यहां विजिटर्स को विभिन्न हिस्सों के हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी. जी 20 में शामिल होने वाले विजिटर्स यहां से इन प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं. यहां विजिटर्स को कारीगरों का हस्तकौशल देखने को मिलेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

6- हजार साल के इतिहास की जानकारी

यहां विदेशी मेहमान भारत के 5 हजार सालों के इतिहास को देख सकेंगे. विजिटर्स का ध्यान खिंचने के लिए दीवार पर 26 स्क्रीन बोर्ड को आपस में जोड़कर स्क्रीन बनाई गई है. जिसमें मदर ऑफ डेमोक्रेसी, सिंधु घाटी विकास, अकबर, छत्रपति शिवाजी, वैदिक काल, रामायण और महाभारत से जुड़ा इतिहास डिस्प्ले होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.