मनाली से सिर्फ 25 किमी दूर है गुलाबा हिल स्टेशन, शिमला भी इसके आगे फेल है

Written By: Lalit Fulara Updated by: Lalit Fulara
Updated Date:June 18, 2025 11:49 AM IST

ऐसा ही एक हिल स्टेशन है गुलाबा. इस हिल स्टेशन का नाम गुलाबा है. यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 4000 मीटर की ऊंचाई पर है. गुलाबा हिल स्टेशन स्कीइंग और अन्य साहसिक खेलों के लिए फेमस है.

Gulaaba Hill Station Himachal Pradesh: अगर आप किसी ऐसी जगह की सैर करना चाहते हैं, जो बेहद सुंदर हो और जहां दुनियाभर से टूरिस्ट आते हों, तो आप गुलाबा हिल स्टेशन जा सकते हैं. यह हिल स्टेशन टूरिस्टों के बीच काफी फेमस है. गुलाबा हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में बसा हुआ है और टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है. वैसे भी शहरों में जब भीषण गर्मी होने लगती है तो टूरिस्ट हिल स्टेशनों का रुख करने लगते हैं. हिल स्टेशन टूरिस्टों के अवसाद को ही नहीं दूर करते, बल्कि उन्हें तरोताजा भी कर देते हैं. हिल स्टेशनों की सुंदरता टूरिस्टों को मंत्रमुग्ध कर देती है और वो वहां की फिजाओं में खो जाते हैं. भा

Advertising
Advertising

ऐसा ही एक हिल स्टेशन है गुलाबा. इस हिल स्टेशन का नाम गुलाबा है. यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 4000 मीटर की ऊंचाई पर है. गुलाबा हिल स्टेशन स्कीइंग और अन्य साहसिक खेलों के लिए फेमस है. इस जगह का नाम कश्मीर के राजा गुलाब सिंह के नाम पर रखा गया है. दुनियाभर से टूरिस्ट इस हिल स्टेशन में बर्फ से जुड़ी गतिविधियों के लिए आते हैं. टूरिस्ट यहां स्कीइंग करते हैं और बर्फ के खेलों का आनंद लेते हैं. इस हिल स्टेशन में जमकर बर्फबारी होती है. यह छोटा-सा हिल स्टेशन देश ही नहीं बल्कि विदेशी टूरिस्टों को भी अपनी तरफ अट्रैक्ट करता है. यह हिल स्टेशन मनाली के पास है. मनाली से इस हिल स्टेशन की दूरी सिर्फ 25 किमी है. यह हिल स्टेशन रोहतांग पास मार्ग में है. यहां आप बर्फ से ढके पहाड़ देख सकते हैं. गुलाबी जाने वाले टूरिस्ट आराम से मनाली भी घूम सकते हैं. अगर आप अभी तक यहां नहीं गये हैं तो एक बार घूम लीजिये.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें