Haunted Places of india: ये हैं भारत की 4 सबसे ज्यादा डरावनी जगहें, टूरिस्ट फिर भी जाते हैं यहां

गुजरात के इस बीच को भूतिया माना जाता है. यहां पर लोगों को रहस्यमय चीजों का अहसास होता है. इस समुद्री तट पर लोगों को रहस्यमय आवाजें सुनाई देती हैं.

Published date india.com Updated: January 28, 2025 10:26 AM IST
Haunted Places of india: ये हैं भारत की 4 सबसे ज्यादा डरावनी जगहें, टूरिस्ट फिर भी जाते हैं यहां

Haunted Places of india: भारत में ऐसी कई जगहें हैं जो रहस्यमय मानी जाती हैं. ये डरावनी जगहें टूरिस्टों के बीच पॉपुलर हैं. इन जगहों को देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी टूरिस्ट आते हैं. इन भूतिया जगहों की अलग-अलग कहानियां हैं और ऐसा कहा जाता है कि इन जगहों पर आज भी पैरानॉर्मल एक्टिविटी होती हैं. इस हिसाब से ये पैरानॉर्मल टूरिस्ट जगहें हैं जिन्हें देखने में टूरिस्टों की विशेष रुचि रहती हैं. आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं.

भानगढ़ का किला: भानगढ़ का किला भारत का सबसे रहस्यमय किला है. इस किले को भूतिया किला कहा जाता है. यहां पैरानॉर्मल एक्टिविटी होती है. यही कारण है कि यहां रात में कोई नहीं जाता. यह किला राजस्थान में है और एशिया का सबसे हॉन्टेड किला माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि यहां आत्माएं भटकती हैं. कई लोगों को यहां पर एक रहस्यमयी शक्ति का अहसास हुआ है. सूर्यास्त के बाद इस किले के भीतर कोई नहीं जाता है. बड़ी तादाद में टूरिस्ट भानगढ़ किले को देखने के लिए आते हैं.

शनिवार वाड़ा किला: पुणे का मशहूर शनिवार वाड़ा किला सबसे रहस्यमयी और डरावना है. इस किले को लेकर कोई कहानियां प्रचलित हैं. यहां लोगों को अजीबो गरीब आवाजें सुनाई देती हैं. कहा जाता है कि यहां रघुनाथ राव ने युवा पेशवा को मार डाला था. उसकी आत्मा आज भी भटकती है. इस किले को देखने के लिए देश के कोने-कोने से टूरिस्ट आते हैं.

इसे भी पढ़ें-साल 2024 में यूपी घूमने आये 23 लाख विदेशी टूरिस्ट, सबसे ज्यादा कहां गये आगरा या काशी? जानिये

गुजरात डुमस बीच: गुजरात के इस बीच को भूतिया माना जाता है. यहां पर लोगों को रहस्यमय चीजों का अहसास होता है. इस समुद्री तट पर लोगों को रहस्यमय आवाजें सुनाई देती हैं. यहां आत्माओं के भटने की बातें कही जाती हैं.

इसे भी पढ़ें-IRCTC ने टूरिस्टों के लिए पेश किया कर्नाटक टूर पैकेज, फरवरी में होगा शुरू; डिटेल जानिये

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कुलधारा गांव: राजस्थान का कुलधारा गांव भारत का सबसे डरावना और रहस्यमयी गांव है. इस गांव को श्रापित गांव माना जाता है. यहां सूर्यास्त के बाद कोई नहीं जाता है. कहा जाता है कि यह गांव एक रात में ही खाली हो गया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.