By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
क्या आप कभी गये हैं इन 3 किलों को देखने? पहले इनके बारे में पढ़िये फिर प्लान बनाइये
यह किला लाल बलुआ पत्थरों से बना है. यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है. इस किले का निर्माण तोमर राजा अनंगपाल ने 1060 में करवाया था.
भारत में कई प्रसिद्ध किले हैं जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं. ये किले अपने आप में एक समृद्ध इतिहास को समेटे हुए हैं. ये किले देश और दुनिया में प्रसिद्ध हैं. यहां हम आपको ऐसे ही तीन किलों के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए और एक बार यहां घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए. इन किलों का प्लान बनाने से पहले इन किलों के बारे में जान लीजिए.
ये हैं वो तीन किले जहां आपको घूमना चाहिए
- भानगढ़ का किला
- लाल किला
- आगरा का किला
ये तीनों ही किले प्रसिद्ध हैं. हर सैलानी एक बार लाल किला देख लेना चाहता है. आगरा का किला अपने साथ समृद्ध इतिहास को समेटे हुए है. इसी तरह लाल किले का भी एक इतिहास है. इन दोनों ही किलों को देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं. एक और किला है जो रहस्यमयी किला कहलाता है, इस किले का नाम है भानगढ़ का किला. इस किले को भूतिया किला भी कहते हैं.

अगर आप रहस्यमयी जगहों को देखने में दिलचस्पी रखते हैं, तो राजस्थान स्थित भानगढ़ के किले की सैर कर सकते हैं. भानगढ़ का किला सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक खुलता है. इसके बाद इस किले में प्रवेश प्रतिबंधित है. यह किला दिल्ली से करीब 300 किलोमीटर दूर है. इस किले को पैरानॉर्मल एक्टिविटी का केंद्र माना जाता है.आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने भी यहां रात में जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है. बड़ी तादाद में टूरिस्ट इस किले को देखने के लिए आते हैं. इसी तरह से दिल्ली का लाल किला बेहद प्रसिद्ध है.
यह किला लाल बलुआ पत्थरों से बना है. यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है. इस किले का निर्माण तोमर राजा अनंगपाल ने 1060 में करवाया था. बाद में पृथ्वीराज चौहान ने इसे फिर से बनवाया और शाहजहां ने इसे तुर्क शैली में ढलवाया था. ऐसा ही एक और किला है आगरा का किला, जिसे हर किसी को एक बार जरूर देखना चाहिए. इस किले को भी यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया है. पहले यह किला राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के पास था और बाद में इस पर महमूद गजनवी ने कब्जा कर लिया था. इस किले की चहारदीवारी के भीतर एक पूरा शहर बसा हुआ. मुगल शासक बादशाह अकबर ने 1573 में आगरा के किले के निर्माण की शुरुआत की थी. इस किले के लगभग 2.5 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल मौजूद है. मुगल सम्राट बाबर, हुमायुं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब यहां रहा करते थे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें