Golconda Fort Telangana: इस किले को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं टूरिस्ट, कई सौ साल है पुराना

तेलंगाना में स्थित गोलकुंडा किले को देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं. यह कई सौ साल पुराना किला है. अब खंडहर हो चुका है लेकिन इसकी खूबसूरती टूरिस्टों को अभी भी मंत्रमुग्ध कर देती है. इस किले का निर्माण 14वीं शताब्दी में हुआ था.

Written by: Lalit Fulara
Published: October 13, 2022, 9:35 AM IST

तेलंगाना में स्थित गोलकुंडा किले को देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं. यह कई सौ साल पुराना किला है. अब खंडहर हो चुका है लेकिन इसकी खूबसूरती टूरिस्टों को अभी भी मंत्रमुग्ध कर देती है. इस किले का निर्माण 14वीं शताब्दी में हुआ था. सैलानियों के बीच यह किला काफी लोकप्रिय है. अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा है, तो देख सकते हैं.

समुद्र तल से 480 फीट की ऊंचाई पर बना है किला

यह किला समुद्र तल से 480 फीट की ऊंचाई पर बना है. अब किला अपने पुरातन स्वरूप में मौजूद नहीं है और यहां खंडहर हैं, लेकिन फिर भी सैलानी इसे देखने के लिए जाते हैं. यह किला मराठा साम्राज्य के वक्त में बना. बताया जाता है कि इस किले का निर्माण सबसे पहले महाराजा वारंगल ने 14वीं शताब्दी में करवाया था. बाद में रानी रुद्रमा देवी और उनके पिताजी प्रतापरुद्र ने किले को सुदृढ़ीकरण करके इसका पुनर्निर्माण करवाया. काकतिया राजवंश के बाद में किले पर मुसुनुरी नायक ने हमला करके अपना आधिपत्य जमाया था. 1512 ई. के वक्त से कुतुबशाही राजाओं ने अपना अधिकार स्थापित करके किले का नाम मुहम्मदनगर कर दिया था.

किले के निर्माण से जुड़ी है चरवाहे लड़के की कहानी

इस किले के निर्माण को लेकर कहा जाता है कि एक चरवाहे लड़के को पहाड़ी पर एक मूर्ति मिली. जब तत्कालीन शासक काकतिया को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने इसे पवित्र स्थान मानकर चारों ओर मिट्टी का एक किला बनवा दिया. जो अब गोलकुंडा किला कहलाता है. इस किले में कुल आठ दरवाजें हैं. फतेह दरवाजा किले का मुख्य द्वार है. यह खूबसूरत किले की भव्यता को आप आज भी देख सकते हैं. इस किले में एक रहस्यमयी सुरंग है. जो महल के बाहरी भाग तक ले जाती है. कहा जाता है की संकट के वक्त शाही परिवार इसी सुंरग का इस्तेमाल करता था. हालांकि वर्तमान में किले के खंडहर होने के कारण यह सुरंग दिखाई नहीं देती है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.