मई में घूमना है विदेश...IRCTC लाया ये सबसे सस्ता टूर पैकेज; रहना-खा है फ्री, किराया बस इतना

IRCTC के अन्य टूर पैकेजों की तरह ही इस टूर पैकेज में भी टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री होगा. टूरिस्टों को टूर पैकेज में 3 स्टार होटल में ठहराया जाएगा. पैकेज में टूरिस्ट किराया में ही ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करेंगे.

Published date india.com Updated: May 4, 2025 9:04 AM IST
मई में घूमना है विदेश...IRCTC लाया ये सबसे सस्ता टूर पैकेज; रहना-खा है फ्री, किराया बस इतना

आईआरसीटीसी (IRCTC) टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में विदेशों की यात्रा करते हैं. अब आईआरसीटीसी एक ऐसा ही बैंकॉक-पटाया टूर पैकेज लाया है जिसमें टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री होगा. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी और किराया भी कम देना होगा. यह टूर पैकेज मई के लिए है. विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे टूरिस्ट इस टूर पैकेज का आनंद ले सकते हैं. टूर पैकेज में टूरिस्ट एन्जॉय करते हुए थाइलैंड की सैर करेंगे.

कितने दिन का है ये टूर पैकेज

IRCTC का ये टूर पैकेज 5 दिन और 4 रात का है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट विशेष सुविधाओं के साथ विदेश की यात्रा करेंगे. टूर पैकेज की शुरुआत 23 मई 2025 को सुबह 08:30 बजे कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से होगी और यहां से टूरिस्ट बैंकॉक के लिए उड़ान भरेंगे. IRCTC के अन्य टूर पैकेजों की तरह ही इस टूर पैकेज में भी टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री होगा. टूरिस्टों को टूर पैकेज में 3 स्टार होटल में ठहराया जाएगा. पैकेज में टूरिस्ट किराया में ही ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करेंगे. यानी उनको रहने और खाने का अलग से किराया नहीं देना होगा.

टूरिस्टों को मिलेगा टूर गाइड

IRCTC के इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को टूर गाइड मिलेगा. बैंकॉक से टूरिस्टों को स्थानीय टूर गाइड की सेवा मिलेगी. इतना ही नहीं इस टूर पैकेज में टूरिस्टों का ट्रैवल इंश्योरेंस भी है. अगर इस टूर पैकेज में आप अकेले यात्रा करते हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 54,700 रुपये देना होगा. डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 47,800 रुपये देना होगा. टूर पैकेज में बच्चों का किराया 45,800 रुपये रखा गया है. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. इसके अलावा इन 8595904072, 9836918754, 9735472614 नंबरों पर संपर्क कर भी टूरिस्ट टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.