Rann Utsav Kutch: फरवरी तक चलेगा रण उत्सव, टेंट बुक ऐसे करा सकते हैं

रण उत्सव के टेंट सिटी में आप अलग-अलग श्रेणियों के टेंट ले सकते हैं. रण उत्सव का आनंद लेने के लिए आप सुपर प्रीमियम तम्बू, प्रीमियम तम्बू, डीलक्स एसी स्विस कॉटेज और नॉन एसी स्विस कॉटेज में से कोई भी टेंट बुक कर सकते हैं.

Written by: Lalit Fulara Edited by: Lalit Fulara
Published: January 7, 2025, 2:52 PM IST

Rann Utsav Kutch: गुजरात में रण उत्सव जारी है. पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देशवासियों को इस उत्सव के लिए आमंत्रित कर चुके हैं. रण उत्सव 1 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ है और फरवरी 2025 के आखिर तक चलेगा. देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से टूरिस्ट रण उत्सव देखने के लिए आते हैं. यहां आप सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां आप पूरी रात टेंट में बिताकर कच्छी सुंदरता और गुजरात के कल्चर को देख सकते हैं. रण उत्सव में शामिल होकर आप गुजरात की संस्कृति को करीब से समझ सकते हैं.

सर्दी की रात में आप रण उत्,व में संगीत और नृत्य का लुत्फ उठा सकते हैं. रण उत्सव के टेंट सिटी में आप अलग-अलग श्रेणियों के टेंट ले सकते हैं. रण उत्सव का आनंद लेने के लिए आप सुपर प्रीमियम तम्बू, प्रीमियम तम्बू, डीलक्स एसी स्विस कॉटेज और नॉन एसी स्विस कॉटेज में से कोई भी टेंट बुक कर सकते हैं. सभी टेंट का प्राइस अलग-अलग है. टेंटों की इन कैटिगिरी के हिसाब से ही आपको सुविधा मिलेगी. अगर आप बिना एसी वाला टेंट बुक करते हैं, तो 2 लोगों को एक रात टेंट में गुजारने के लिए 11,690 रुपये से ज्यादा का किराया देना पड़ सकता है.

आप रण उत्सव के टेंट को इसक ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बुक करा सकते हैं. रण उत्सव की आधिकारिक वेबसाइट  rannutsavonline.com है. यहां आपको 4 तरह के टेंट बुकिंग का ऑप्शन मिलेगा. रण उत्सव में टेंट सिटी मार्च 2025 तक खुली रहेगी. यहां जाकर आप अपने जीवन का बेहतरीन अनुभव ले सकते हैं. टेंट सिटी सफेद रण की शानदार पृष्ठभूमि में एक आरामदायक प्रवास उपलब्ध कराता है जो लोग आराम करना चाहते हैं, उनके लिए यह सबसे अच्छी जगह है. इस फेस्टिवल के जरिए आप कच्छ की संस्कृति और परंपरा का जश्न मना सकते हैं. टूरिस्टों के ठहरने के लिए यहां 400 टेंट लगाये गये हैं.  उत्सव में आप कच्छ के पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत और हस्तशिल्प देख सकते हैं व व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.