कश्मीर जा रहे हैं तो गुलमर्ग ही नहीं बल्कि निशात बाग भी घूमिये, जानिये यहां के बारे में

इस बाग की वास्तुकला और हरियाली टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करती है. बाग का निर्माण 1633 ईस्वी में आसिफ खान के द्वारा करवाया गया था. इस बाग को मुगल सम्राट शाहजहां के शासनकाल में बनाया गया था.

Updated Date:December 26, 2024 9:44 AM IST

By Lalit Fulara Edited By Lalit Fulara

Advertisement

दुनियाभर से टूरिस्ट कश्मीर की सैर के लिए आते हैं. इसे इसकी सुंदरता के कारण जन्नत कहा जाता है. टूरिस्ट यहां सुंदर झीलें और बाग बगीचे देख सकते हैं. कश्मीर की सुंदरता टूरिस्टों के दिल में उतर जाती है. यहां की डल झील विश्व में प्रसिद्ध है. सर्दियों में डल झील पूरी तरह से जम जाती है. टूरिस्ट सर्दियों में कश्मीर में गुलमर्ग की सैर कर सकते हैं और बर्फ से जुड़ी एक्टिविटी कर सकते हैं. गुलमर्ग में इस वक्त आपको बर्फ ही बर्फ देखने को मिलेगी. लेकिन कश्मीर में एक और जगह है जहां टूरिस्ट जा सकते हैं. यह है निशात बाग.

Advertising
Advertising

निशात बाग को कहा जाता है बागों की रानी

निशात बाग श्रीनगर में है. यह बहुत सुंदर बाग है. इसी कारण इसे बागों की रानी भी कहा जाता है. इस गार्डन को मुगल गार्डन की तरह बनाया गया है. इस बाग की वास्तुकला और हरियाली टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करती है. बाग का निर्माण 1633 ईस्वी में आसिफ खान के द्वारा करवाया गया था. इस बाग को मुगल सम्राट शाहजहां के शासनकाल में बनाया गया था. निशात का अर्थ खुशी होती है. इस बाग को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा. बाग का डिजाइन इस्लामिक वास्तुकला में काफी प्रभावशाली है. बाग मुगल शैली में विकसित किया गया है. बाग में 12 टेरेस हैं. जिन्हें एक के ऊपर एक बनाया गया है. बाग के बीच में एक लंबी नहर बहती है, जिसमें कई फव्वारे हैं.

बाग में आप किस्म-किस्म के फूलों को देख सकते हैं. यहां आप  चिनार के विशाल पेड़ देख सकते हैं. इस बाग से टूरिस्ट डल झील का नजारा भी देख सकते हैं. बाग से डल झील का नजारा बेहद सुंदर दिखाई देता है. टूरिस्ट इस बाग में फोटो खींच सकते हैं और रील्स बना सकते हैं. यह टूरिस्ट स्पॉट बेहद प्रसिद्ध है और श्रीनगर जाने वाला हर टूरिस्ट इस बाग को देखने के लिए जरूर जाता है. निशात बाग में आप फव्वारे, झील और बाग-बगिचों की महक को महसूस कर सकते हैं. यह जगह श्रीनगर से करीब 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

Also Read

More Hindi-news News

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:December 26, 2024 9:44 AM IST

Updated Date:December 26, 2024 9:44 AM IST