दिल्ली- उत्तराखंड-हिमाचल कई बार घूम लिया है तो इस बार घूमिये बिहार, पटना में देखिये सभ्यता द्वार

सभ्यता द्वार गांधी मैदान के उत्तर और अशोका इंटरनेशन कन्वेंशन सेंटर परिसर के पीछे गंगा के किनारे है. सभ्यता द्वार 32 मीटर ऊंचा और 8 मीटर चौड़ा है. यह गेटवे ऑफ इंडिया से ऊंचा है.

Published date india.com Published: June 10, 2025 9:15 AM IST
दिल्ली- उत्तराखंड-हिमाचल कई बार घूम लिया है तो इस बार घूमिये बिहार, पटना में देखिये सभ्यता द्वार

अगर आपने  दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश कई बार घूम लिया है, तो आपको एक बार बिहार की भी सैर करनी चाहिए. आप अपने परिवार के साथ बिहार का टूर बना सकते हैं. यहां आप पटना घूम सकते हैं जहां टूरिस्टों के घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं. इनमें एक फेमस जगह  सभ्यता द्वार भी शामिल है.

सभ्यता द्वार काफी प्रसिद्ध है और टूरिस्टों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करता है. यह द्वार लाल और बलुआ पत्थरों से निर्मित है और वास्तुकला का अनोखा उदाहरण है. इसके ऊपर छोटा स्तूप है. यह द्वार अपने में इतिहास को समेटे हुए है, जिस वजह से टूरिस्ट यहां घूमने के लिए जाते हैं.

सभ्यता द्वार गांधी मैदान के उत्तर और अशोका इंटरनेशन कन्वेंशन सेंटर परिसर के पीछे गंगा के किनारे है. सभ्यता द्वार 32 मीटर ऊंचा और 8 मीटर चौड़ा है. यह गेटवे ऑफ इंडिया से ऊंचा है. गेटवे ऑफ इंडिया 26 मीटर ऊंचा और 6 मीटर चौड़ा है. गंगा के किनारे बनाया गये सभ्यता द्वार को देखने के लिए देश के कोने-कोने से टूरिस्ट आते हैं. इस द्वार पर जैन तीर्थंकर महावीर और बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध के संदेश समेटे गए हैं.

सभ्यता द्वार में एक तरफ सम्राट अशोक और महात्मा बुद्ध, दूसरी तरफ महावीर और मेगास्थनीज की वाणियों को अंकित किया गया है. इस द्वार पर घूमते वक्त और सम्राट अशोक का संदेश ‘दूसरे धर्म का सम्मान करें. इससे अपने धर्म की प्रतिष्ठा बढ़ती है.’ आपको पढ़ने को मिलेगा. इसके साथ ही इस द्वार पर आप महावीर का संदेश ‘सभी जीवित प्राणियों को सम्मान देना अहिंसा है.’ को भी पढ़ सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.