
Lalit Fulara
उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के सुदूर स्थित छोटे से गाँव 'पटास'में पैदाइश. कला-साहित्य में विशेष रुचि. पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित. विगत 9 सालों से पत्रकारिता में ... और पढ़ें
River Rafting in Rishikesh: देश के कोने-कोने से टूरिस्ट ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के लिए आते हैं. यह एक ऐसी जगह है जहां रिवर राफ्टिंग के लिए युवाओं की भीड़ लगी रहती है. हर कोई रिवर राफ्टिंग का आनंद लेना चाहता है. गंगा में रिवर राफ्टिंग का रोमांचक अनुभव को एक बार महसूस कर लेना चाहता है. ऋषिकेश दिल्ली-एनसीआर से पास है और रिवर राफ्टिंग का गढ़ है. यहां आप कैंपिंग और ट्रैकिंग भी कर सकते हैं. दरअसल, ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग पर जाने से पहले हो सकता है कि आपके मन में कई सवाल उठें या फिर आपकी कई जिज्ञासाएं हों, जिन्हें हम यहां बता रहे हैं.
बेस्ट टाइमिंग: ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के लिए सबसे अच्छा वक्त जून से सितंबर के बीच माना जाता है. हालांकि टूरिस्ट मार्च से ही रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. रिवर राफ्टिंग गर्मियों के दौरान ही होती है, बारिश के सीजन में रिवर राफ्टिंग को बंद कर दिया जाता है.
रिवर राफ्टिंग का बेस्ट ट्रैक: ब्रह्मपुरी से ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग का बेस्ट ट्रैक है. यह टूरिस्टों का सबसे पसंदीदा ट्रैक है. इसकी लंबाई लगभग 9 किमी है जिसे पूरा करने में 1.5 घंटे का वक्त लगता है. अगर आप पहली बार रिवर राफ्टिंग कर रहे हैं तो इस ट्रैक को चुन सकते हैं. इसके साथ ही आप शिवपुरी से भी रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं.
राफ्टिंग का खर्च और उम्र: रिवर राफ्टिंग का खर्च आप वहीं जाकर पता कर सकते हैं. सीजन में रिवर राफ्टिंग का रेट भी बढ़ जाता है. अगर आपकी उम्र 8 साल से ऊपर है तो आप रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं. वहीं 60 साल से अधिक उम्र के टूरिस्टों को रिवर राफ्टिंग की अनुमति नहीं होती है.
नॉन स्विमर कर सकते हैं रिवर राफ्टिंग?: अगर आपको तैरना नहीं आता है तो आप रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं? आपके मन में यह सवाल उठ रहा है तो आपको बता दें कि अगर आपको तैरना आता है या फिर नहीं आता है, लेकिन आप रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं. यह बिल्कुल सुरक्षित है. बस आपको ध्यान रखना है कि लाइफ जैकेट पहननी है और सुरक्षा के सारे उपकरणों को राफ्टिंग से पहले पहनना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.