By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
रहस्यमय जगह देखनी है तो कुलधारा जाइए, श्राप के कारण खाली हो गया था यह गांव
अगर आप किसी ऐसी जगह को देखना चाहते हैं जिसे देखकर चौंक जाए तो कुलधरा जाइए. यह जगह भूतिया है फिर भी यहां टूरिस्ट आते हैं.
रहस्यमय जगह देखनी है तो कुलधरा जाइए. यह जगह राजस्थान में है. इस रहस्यमय जगह को देखने के लिए दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं. अगर आपने अभी तक कुलधरा नहीं देखा है, तो नये साल पर आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं. यह जगह अब विरान है पर किसी जमाने में यह एक समृद्ध गांव था. अब यहां दूर-दूर तक सिर्फ खंडहर दिखते हैं. यह जगह अब घोस्ट प्लेस है, जहां पैरानॉर्मल एक्टिविटी होती है. शाम होते ही टूरिस्ट इस जगह से लौट आते हैं. यहां की कहानी भी बड़ी रहस्यमयी है, क्योंकि यह गांव रातों-रात खाली हो गया था.
कुलधरा गांव को यहां के निवासियों ने करीब 200 साल पहले अचानक एक रात खाली कर दिया था. जिसके बाद से अब तक राजस्थान में स्थित यह जगह रहस्य बनी हुई है. कुलधरा गांव किसी जमाने में अन्य गांवों की तरह ही खुशहाल और खूबसूरत था. पर अब यहां भूतिया घटनाएं होती हैं. कहा जाता है कि इस गांव में किसी जमाने में बड़ी संख्या में पालीवाल ब्राह्मण रहते थे. 1825 की बात है. एक दिन अचानक पालीवाल ब्राह्मणों ने इस गांव को खाली कर दिया. तब से लेकर अब तक जिसे लेकर अलग-अलग कहानियां बताई जाती हैं यह कहा जाता है कि इस गांव को खाली करते वक्त पालीवाल ब्राह्मणों ने श्राप दिया कि जो कोई भी इस गांव में बसने की कोशिश करेगा वो बर्बाद हो जाएगा. तब से यह गांव खाली पड़ा है.
ऐसा कहा जाता है कि इस गांव को पालीवाल ब्राह्मणों ने 1291 में बसाया था. उस वक्त यह गांव काफी समृद्ध था. ऐसी कहानी है कि यहां का दीवान सालेम सिंह इस गांव के एक ब्राह्मण की पुत्री शक्ति मैया से शादी करना चाहता था. उसने धमकी दी थी कि अगर शक्ति मैया से उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह गांव को तहस-नहस कर देगा. इसके बाद इस गांव को श्राप देते हुए ब्राह्मणों ने खाली कर दिया था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
