In February Visit This Small Village Situated Between Solan And Chail Just 350 Km From Delhi
फरवरी में घूमिये सोलन-चैल के बीच में बसा ये छोटा-सा गांव, दिल्ली से दूरी सिर्फ 350 किमी
इस छोटे से हिल स्टेशन का नाम साधुपुल है. यह हिल स्टेशन शिमला से करीब 34 किमी दूर है. यह जगह एकदम शांत और सुकून देने वाली है. इस हिल स्टेशन में सैलानियों की ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है. देश के कोने-कोने से टूरिस्ट साधुपुल की सैर पर आते हैं.
Famous hill station of Himachal Pradesh: फरवरी आने वाली है. इस महीने आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं जो सोलन और चैल के बीच स्थित है. इस हिल स्टेशन में आपको कोई होटल नहीं मिलेगा और कैंप में ही रहना होगा. यह हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में बसा हुआ है और खूबसूरती के मामले में शिमला और मनाली को टक्कर देता है. इस हिल स्टेशन की सुंदरता टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करती है. यह हिल स्टेशन दिल्ली से करीब 350 किमी दूर है जहां अपनी गाड़ी से जाने में आपको 6-7 घंटे लगेंगे. आइए इस हिल स्टेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं.
शिमला से 34 किमी दूर है ये छोटा-सा हिल स्टेशन
इस छोटे से हिल स्टेशन का नाम साधुपुल है. यह हिल स्टेशन शिमला से करीब 34 किमी दूर है. यह जगह एकदम शांत और सुकून देने वाली है. इस हिल स्टेशन में सैलानियों की ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है. देश के कोने-कोने से टूरिस्ट साधुपुल की सैर पर आते हैं. गर्मियों में यह हिल स्टेशन टूरिस्टों के लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है और आप यहां कैंपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं. सर्दियों में इस हिल स्टेशन में आप बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं. यह छोटा-सा हिल स्टेशन अश्विनी नदी पर बसा है. यहां पहुंचने के लिए आपको सोलन के बाजार से जाना होगा. सोलन में आप यहां का माल रोड भी घूम सकते हैं.साधुपुल कालका-शिमला हाईवे से आते हुए कंडाघाट से 12 किमी दूर है.
साधुपुल घूमने के लिए आपको कम से कम तीन दिन का वक्त चाहिए. यहां आप अश्विनी नदी के किनारे कैंपिंग कर सकते हैं और नदी के किनारे आपको खाने-पीने की चीजें मिलेंगी. हिमाचल प्रदेश के अन्य हिल स्टेशनों की तरह ही यहां भी आपको नदी, झरने और पहाड़ देखने को मिलेंगे. आप यहां के जंगलों में नेचर वॉक कर सकते हैं. अगर आपने अभी तक यह हिल स्टेशन नहीं घूमा है तो आप यहां का प्लान बना सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.