Independence Day 2023: शहीदों का बलिदान याद करने के लिए इन 5 जगहों पर मनाइए आजादी का जश्न

हर साल 15 अगस्त को देश आजादी का जश्न मनाता है. इस दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी. लाखों-करोड़ों स्वतंत्रता सैनियों के बलिदान की वजह से हमें यह आजादी नसीब हुई. युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं, हर किसी ने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था.

Updated: August 8, 2023, 11:02 AM IST

Independence Day 2023: हर साल 15 अगस्त को देश आजादी का जश्न मनाता है. इस दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी. भारत की आजादी के लिए लाखों-करोड़ों स्वतंत्रता सैनियों ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी. युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं, हर किसी ने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. शहीदों के बलिदान की वजह से हमें यह आजादी नसीब हुई थी.आइए आजादी के इस जश्न के महीने में जानते हैं कि ऐसी कौन-सी जगहें हैं जहां आप शहीदों के बलिदान को याद करने के लिए जा सकते हैं.

इन 5 जगहों की सैर कर मनाइए आजादी का जश्न

  1. सेलुलर जेल
  2. राष्ट्रीय शहीद स्मारक, दिल्ली
  3. वाघा बॉर्डर, अमृतसर
  4. जलियांवाला बाग, अमृतसर
  5. चंद्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज

काला पानी जेल, अंडमान-निकोबार

काला पानी जेल को सेलुलर जेल भी कहते हैं. आजादी के जश्न के मौके पर टूरिस्ट यहां जा सकते हैं और इस जेल को देख सकते हैं. यकीन मानिए यह जेल आपको शहीदों की याद दिला देगी. वैसे भी अंडमान-निकोबार समुद्री लहरों के बीच बसी जगह है. यहां आप देशभक्ति को महसूस कर सकते हैं और आजादी के लिए स्वतंत्रता सैनियों के बलिदान को भी याद कर सकते हैं.  इस जेल में अंग्रेज भारतीय क्रांतिकारियों को तरह-तरह की यातनाएं देते थे. वीर सावरकर को भी अंग्रेजों ने इसी जेल में यातनाएं दी थी.

नेशनल वार मेमोरियल, नई दिल्ली

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप परिवार और दोस्तों के साथ नेशनल वार मेमोरियल जा सकते हैं. यहां जाकर आप शहीदों के बलिदान को याद कर सकते हैं और आजादी का जश्न मना सकते हैं. यह इंडिया गेट के पास है. राष्ट्रीय युद्ध स्मारक 40 एकड़ में फैला है. यहां आप 1947, 1962, 1971 और 1999 में हुए युद्ध के शहीदों को याद कर सकते हैं.

चंद्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज

15 अगस्त के मौके पर आप चंद्रशेखर आजाद पार्क की सैर कर सकते हैं और यहां जाकर आजादी के संघर्ष को याद कर सकते हैं.  यहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे. इस पार्क में जाकर आप चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को याद कर सकते हैं. चंद्रशेखर आजाद भारत की आजादी के लिए 25 साल की उम्र में ही शहीद हो गए थे.

जलियांवाला बाग, अमृतसर

15 अगस्त को आप परिवार और दोस्तों के साथ अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग की सैर कर सकते हैं. यहां अंग्रेजों की क्रूरता और भारत के लिए आजादी के संघर्ष को याद कर सकते हैं. इसी जगह पर अंग्रेजों ने निहत्थे भारतीयों पर गोलियां बरसाई थीं.

वाघा बॉर्डर, अमृतसर

15 अगस्त को आप परिवार और दोस्तों के साथ वाघा बॉर्डर जा सकते हैं. यहां से आप पाकिस्तान की जमीन देख सकते हैं और भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले शहीदों के शौर्य और बलिदान को याद कर सकते हैं. यह जगह आपको भीतर से देशभक्ति के जज्बे और जुनून से भर देगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.