India Coldest Village: ये है भारत का सबसे ठंडा गांव, खूबसूरती मानो धरती पर स्वर्ग हो, तापमान जानकर कांप उठेंगे!
Written By: Md. Raja Alam
Updated by: Md. Raja Alam
Updated Date:December 16, 2025 2:38 PM IST
India Coldest Village: भारत के सबसे ठंडे गांव को लेकर लोगों में जबरदस्त जिज्ञासा है. इसकी खूबसूरती स्वर्ग जैसी बताई जाती है, लेकिन यहां का तापमान सुनकर अच्छे-अच्छों की कंपकंपी छूट जाती है.
India Coldest Village: भारत में सर्दियों में कई जगहें ठंडी हो जाती हैं लेकिन लद्दाख का द्रास इलाका दुनिया की दूसरी सबसे ठंडी आबाद जगह माना जाता है. यहां तापमान -60 डिग्री तक गिर चुका है और बर्फीली हवाएं सांस लेना भी मुश्किल कर देती हैं. चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ और गहरा सन्नाटा इसकी पहचान है. द्रास को लद्दाख का प्रवेश द्वार कहा जाता है और ये कारगिल जिले में 3300 मीटर ऊंचाई पर है. यहां रहना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. इस तापमान पर जीवन गुजारना कितना मुश्किल हो सकता है ये सोचकर ही लोग कांप उठते हैं! खूबसूरती के मामले ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है.
द्रास में ठंड कितनी भीषण होती है?
द्रास में जनवरी 1995 में सबसे कम तापमान -60 डिग्री दर्ज किया गया था. सर्दियों में आमतौर पर -20 से -25 डिग्री रहता है और अक्टूबर से अप्रैल तक कड़ाके की ठंड पड़ती है. यहां की ठंड इतनी खतरनाक है कि सांस लेने में तकलीफ होने लगती है. फिर भी स्थानीय लोग इस कठोर मौसम में जीने के आदी हो चुके हैं.
द्रास की खूबसूरती कैसी है?
द्रास की खूबसूरती देखकर लगता है मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो. चारों तरफ सफेद बर्फ से ढके पहाड़ और नीला आसमान अद्भुत नजारा बनाते हैं. जोजी ला दर्रा और कारगिल के बीच होने से लेह जाने वाले यात्री यहां से गुजरते हैं. सर्दियों में बर्फबारी से पूरा इलाका परी जैसा लगता है.
द्रास में लोग कैसे रहते हैं?
द्रास में करीब 22 हजार लोग रहते हैं जो ज्यादातर शिना भाषी दारदिक समुदाय के हैं. ठंड से बचने के लिए मोटी दीवारों वाले घर बनाते हैं लकड़ी के चूल्हे जलाते हैं और गर्म ऊनी कपड़े पहनते हैं. यहां रहना बहुत कठिन है लेकिन लोग अपनी परंपराओं और साहस से इस ठंड में जीवन जीते हैं. द्रास दुनिया की दूसरी सबसे ठंडी जगह होने के बावजूद लोगों का घर है. ये लोग यहां अपनी जिंदगी मौसम के अनुसार गुजारते हैं.
द्रास भारत का सबसे ठंडा गांव-
- द्रास लद्दाख में है और दुनिया की दूसरी सबसे ठंडी आबाद जगह माना जाता है.
- यहां तापमान -60 डिग्री तक गिर चुका है और सर्दी अक्टूबर से अप्रैल तक रहती है.
- बर्फ से ढके पहाड़ और नीला आसमान देखकर लगता है धरती पर स्वर्ग है.
- करीब 22 हजार लोग यहां रहते हैं और ठंड से बचने के लिए खास घर बनाते हैं.
- द्रास लद्दाख का प्रवेश द्वार है और 3300 मीटर ऊंचाई पर स्थित है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें