Irctc 2 Dham Yatra Tour Packages Will Start From May 23 Badrinath Kedarnath Darshan Will Be Offered
IRCTC: 23 मई से शुरू होगा 2 धाम यात्रा टूर पैकेज, बदरीनाथ-केदारनाथ के कराए जाएंगे दर्शन
IRCTC Kedarnath- Badrinath Yatra Tour Package: IRCTC के इस धार्मिक यात्रा टूर पैकेज में दो धाम बदरीनाथ और केदारनाथ कवर होंगे. एक ग्रुप में 10 लोग यात्रा करेंगे. टूरिस्टों को रोड यात्रा के जरिए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा कराई जाएगी. आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं.
IRCTC Kedarnath- Badrinath Yatra Tour Package: IRCTC ने टूरिस्टों के लिए दो धाम यात्रा टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया गया है. IRCTC का यह टूर पैकेज हरिद्वार से शुरू होगा. गौरतलब है कि इस वक्त उत्तराखंड की सबसे बड़ी चारधाम यात्रा चल रही है. जिसमें हर रोज हजारों की तादाद में श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर रहे हैं. आइए IRCTC की चारधाम यात्रा के बारे में विस्तार से जानते हैं.
हरिद्वार से शुरू होगी 7 दिन की यह धार्मिक यात्रा- IRCTC की दो धाम टूर पैकेज यात्रा हरिद्वार से शुरू होगी. इस टूर पैकेज में श्रद्धालु 6 रात और 7 दिन यात्रा करेंगे. इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत 23 मई, 23 जून और 23 सितंबर से होगी. IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 33100 रुपये रखी गई है.
टूर पैकेज में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम होंगे कवर- IRCTC के इस धार्मिक यात्रा टूर पैकेज में दो धाम बदरीनाथ और केदारनाथ कवर होंगे. एक ग्रुप में 10 लोग यात्रा करेंगे. टूरिस्टों को रोड यात्रा के जरिए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा कराई जाएगी. आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं.
Board the bus to two of the Char Dhams on the Do Dham Yatra Ex #Haridwar (NDH27) on 23rd May, 23rd June & 23rd September 2024.
IRCTC के दो धाम टूर पैकेज की कीमत- IRCTC के दो धाम टूर पैकेज की कीमत अलग-अलग है. अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 59,720 रुपये देना होगा. वहीं, अगर आप टूर पैकेज में दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 37510 रुपये देना होगा. अगर आप टूर पैतेज में तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 33100 रुपये देना होगा. एक्स्ट्रा बेड के साथ 5 से 11 साल के बच्चों का कारिया 17320 रुपये देना होगा और बिना बेड के 5 से 11 साल के बच्चों का किराया 11540 रुपये देना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.