IRCTC: हैदराबाद से शुरू होगा 4 दिन का गोवा टूर पैकेज, किराया और डिटेल जानिए

IRCTC Goa Tour Package: IRCTC का यह टूर पैकेज 23 अगस्त से शुरू होगा और 13 सितंबर को समाप्त होगा. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट फ्लाइट के जरिए यात्रा करेंगे. टूर पैकेज में टूरिस्ट कंफर्ट क्लास में यात्रा करेंगे. IRCTC के इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं.

Published date india.com Published: May 13, 2024 12:25 PM IST
IRCTC: हैदराबाद से शुरू होगा 4 दिन का गोवा टूर पैकेज, किराया और डिटेल जानिए

IRCTC Goa Tour Package: IRCTC ने टूरिस्टों के लिए गोवा टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया गया है. IRCTC का यह टूर पैकेज हैदराबाद से शुरू होगा. गोवा टूर पैकेज तीन रात और 4 दिन का है. इस टूर पैकेज में नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा डेस्टिनेशन कवर्ड होंगे.

गौरतलब है कि IRCTC टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ यात्रा करते हैं. आईआरसीटीसी के टूर पैकेजों में टूरिस्टों को ट्रैवल इंश्योरेंस और गाइड की सुविधा मिलती है व इसके साथ ही रहने और खाने की व्यवस्था भी फ्री होती है. IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 18935 रुपये है.

23 अगस्त से शुरू होगा IRCTC का यह टूर पैकेज

IRCTC का यह टूर पैकेज 23 अगस्त से शुरू होगा और 13 सितंबर को समाप्त होगा. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट फ्लाइट के जरिए यात्रा करेंगे. टूर पैकेज में टूरिस्ट कंफर्ट क्लास में यात्रा करेंगे. IRCTC के इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. गोवा टूर पैकेज में टूरिस्टों के रहने और खाने की व्यवस्था रेलवे करेगा.

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट अगर अकेले यात्रा करते हैं तो उनको प्रति व्यक्ति किराया 24620 रुपये देना होगा. वहीं, दो लोगों के साथ यात्रा पर टूर पैकेज में किराया 19245 रुपये देना होगा. अगर आप इस टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 18935 रुपये देना होगा. 5 से 11 साल के बच्चों के साथ इस टूर पैकेज में किराया 16090 रुपये देना होगा. बिना बेड के 5 से 11 साल के बच्चों का किराया 15720 रुपये देना होगा. 2 से 4 साल के बच्चों का किराया 8615 रुपये देना होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.