IRCTC Andaman Tour Package: आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए अंडमान टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से होगी. यह टूर पैकेज अक्टूबर में शुरू होगा. IRCTC के इस टूर पैकेज में टूरिस्ट सस्ते में अंडमान की यात्रा करेंगे. टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है.
गौरतलब है कि IRCTC टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ यात्रा करते हैं और इसके साथ ही टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है. IRCTC के टूर पैकेजों में टूरिस्टों के रहने और खाने की व्यवस्था फ्री में होती है.
IRCTC के अंडमान टूर पैकेज में टूरिस्ट पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक आइलैंड और नील आइलैंड की यात्रा करेंगे. इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 53,560 रुपये रखी गई है. इस टूर पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया गया है. टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. टूर पैकेज का नाम अमेजिंग अंडमान है.
IRCTC के इस टूर पैकेज में यात्रा फ्लाइट के जरिए होगी. इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है. अगर आप टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 71810 रुपये देना होगा. वहीं, अगर आप टूर पैकेज में दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 55200 रुपये देना होगा. टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ यात्रा पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 53560 रुपये देना होगा. टूर पैकेज में 5 से 11 साल के बच्चों का किराया आपको 46600 रुपये देना होगा. IRCTC के इस टूर पैकेज में आपको 2 से 11 साल के बच्चे का किराया 43200 रुपये देना होगा. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों के रहने और खाने की व्यवस्था फ्री में होगी. टूर पैकेज में टूरिस्टों को अच्छे होटल में ठहराया जाएगा और उनको फ्री में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा. इस टूर पैकेज की शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.