IRCTC: 11 मार्च से शुरू होगा अंडमान टूर पैकेज, 6 दिन का है टूर पैकेज और कुल सीटें हैं 30

IRCTC  Andaman Tour Packages: IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है. अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 77900 रुपये देना होगा. वहीं, अगर आप दो लोगों के साथ इस टूर पैकेज में यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 57900 रुपये देना होगा.

Written by: Lalit Fulara Edited by: Lalit Fulara
Updated: February 9, 2024, 12:49 PM IST

IRCTC  Andaman Tour Packages: IRCTC ने टूरिस्टों के लिए अंडमान टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज का नाम एक्जोटिक अंडमान है. IRCTC ने इस टूर पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया गया है. इस टूर पैकेज की शुरुआत अहमदाबाद से होगी. यह टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है. गौरतलब है कि IRCTC टूरिस्टों के लिए देश और विदेश का टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है और टूरिस्ट सुविधा के साथ सस्ते में यात्रा कर लेते हैं. आईआरसीटीसी के टूर पैकेजों में टूरिस्टों के रहने और खाने की व्यवस्था भी फ्री में होती है. इसके साथ ही गाइड, बस व टैक्सी एवं ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलती है. आइए IRCTC के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं.

11 मार्च से शुरू होगा टूर पैकेज, कुल सीटें 30

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम EXOTIC ANDAMAN EX AHMEDABAD (WAA036) है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक और नील आइलैंड की सैर करेंगे. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट फ्लाइट के जरिए यात्रा करेंगे. यात्री कंफर्ट क्लास में यात्रा करेंगे. IRCTC के अंडमान टूर पैकेज में टूरिस्ट 3 रात पोर्ट ब्लेयर, 1 रात नील आइलैंड और 2 रात हैवलॉक आइलैंड की सैर करेंगे. आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 11 मार्च को शुरू होगा. इस टूर पैकेज में कुल सीटें 30 हैं.

इसे भी पढ़ें-मांडू में घूमिए ये 5 जगहें, फौरन बना लीजिए प्लान

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है. अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 77900 रुपये देना होगा. वहीं, अगर आप दो लोगों के साथ इस टूर पैकेज में यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 57900 रुपये देना होगा. वहीं, अगर आप इस टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 56000 रुपये देना होगा. 5 से 11 साल के बच्चों के साथ बेड की सुविधा लिए किराया 47600 रुपये होगा. वहीं, बिना बेड के 5 से 11 साल के बच्चों का किराया 43500 रुपये होगा. 2 से 4 साल के बच्चों का किराया 28000 रुपये होगा. आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.