IRCTC ने टूरिस्टों के लिए पेश किया 6 दिन का अंडमान टूर पैकेज, किराया और डिटेल जानिये

IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 50,750 रुपये रखी गई है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 मार्च से होगी. गौरतलब है कि आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है.

Written by: Lalit Fulara Edited by: Lalit Fulara
Published: February 20, 2025, 2:55 PM IST

आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए अंडमान टूर पैकेज पेश किया है. यह टूर पैकेज 6 दिन का है. इस टूर पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया है. इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 50,750 रुपये रखी गई है. टूर पैकेज में पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक आइलैंड और नील आइलैंड डेस्टिनेशन कवर्ड होंगे. इस टूर पैकेज की शुरुआत तिरुवनंतपुरम से होगी.

IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 50,750 रुपये रखी गई है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 मार्च से होगी. गौरतलब है कि आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है और टूरिस्ट सस्ते में यात्रा करते हैं. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. इसके अलावा टूरिस्ट 8287932095 नंबर पर कॉल कर टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं. आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट फ्लाइट से यात्रा करेंगे.

इसे भी पढ़ें-सिर्फ 10 मिनट में पूरी होगी 1.5 घंटे की दूरी, ट्रैफिक होगा खत्म; खुलने वाला है 10 किमी लंबा फ्लाईओवर

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग रखा गया है. इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 68,850 रुपये देना होगा. वहीं, अगर आप इस टूर पैकेज में दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 51,800 रुपये देना होगा. अगर आप टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 50,750 रुपये देना होगा. अगर आप टूर पैकेज में 5 से 11 साल के बच्चों का किराया 45,250 रुपये देना होगा. बिना बेड के 5 से 11 साल के बच्चों का किराया 41,950 रुपये देना होगा. 2 से 4 साल के बच्चों का किराया 34,750 रुपये देना होगा. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री होगा. टूर पैकेज में टूरिस्टों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.