आईआरसीटी ने पेश किया 7 दिन का विदेश टूर पैकेज, किराया और डिटेल जानिये

IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी. टूर पैकेज की शुरुआत चैन्नई से होगी और टूरिस्ट यहां से इंचियोन के लिए प्रस्थान करेंगे. यहां से आपको सियोल में होटल में ले जाया जाएगा. टूर पैकेज में टूरिस्टों के रहने और खाने की व्यवस्था फ्री रखी गई है.

Published date india.com Published: June 15, 2025 10:05 AM IST
आईआरसीटी ने पेश किया 7 दिन का विदेश टूर पैकेज, किराया और डिटेल जानिये

आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के टूर पैकेज पेश करते रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ विभिन्न जगहों की सैर करते हैं और टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है. आईआरसीटीसी के टूर पैकेजों में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री होता है. अब आईआरसीटीसी ने KOREAN VIBES SEOUL, BUSAN & NAMI ISLAND टूर पैकेज पेश किया है. आइए इस विदेशी टूर पैकेज के बारे में जानते हैं.

यह शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज है. इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिलेगा. इस टूर पैकेज में आप परिवार के साथ घूम सकते हैं. टूर पैकेज में ग्योंगजू भ्रमण, बुल्गुक्सा मंदिर, सेओकगुराम ग्रोटो, चेओमसेओंगडे वेधशाला, वोलजी तालाब, ग्योंगजू गांव, बुसान जगहें शामिल हैं. यह टूर पैकेज
7 दिन और 6 रात का है.

IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी. टूर पैकेज की शुरुआत चैन्नई से होगी और टूरिस्ट यहां से इंचियोन के लिए प्रस्थान करेंगे. यहां से आपको सियोल में होटल में ले जाया जाएगा. टूर पैकेज में टूरिस्टों के रहने और खाने की व्यवस्था फ्री रखी गई है. टूर पैकेज में टूरिस्टों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर फ्री में मिलेगा. इस टूर पैकेज के जरिए आप सस्ते में और सुविधा के साथ विदेश घूम सकते हैं. सिंगल शेयरिंग में आपको ये टूर पैकेज 179000 रुपए का पड़ेगा. डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 178000 रुपये , 170000 रुपये तय किया गया है. 5-11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 85000 रुपये रखा गया है. टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.