
Lalit Fulara
उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के सुदूर स्थित छोटे से गाँव 'पटास'में पैदाइश. कला-साहित्य में विशेष रुचि. पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित. विगत 9 सालों से पत्रकारिता में ... और पढ़ें
आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए लेह और लद्दाख का टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया गया है. इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 56,500 रुपये रखी गई है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट फ्लाइट से यात्रा करेंगे. टूर पैकेज में टूरिस्टों के रहने और खाने की व्यवस्था फ्री में होगी. यह टूर पैकेज जुलाई में शुरू होगा. आइए इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं.
IRCTC का यह टूर पैकेज अहमदाबाद से शुरू होगा. यह टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट थांग जीरो प्वॉइंट, पैंगोंग झील और श्याम वैली, तुरतुक और नुब्रा घाटी इत्यादि जगहों की सैर करेंगे. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों का रहना और खाना एकदम फ्री होगा. इस टूर पैकेज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी और यह टूर पैकेज 3 अगस्त तक चलेगा. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा. टूर पैकेज में अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 69400 रुपये देना होगा.

अगर आप टूर पैकेज में दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 56500 रुपये देना होगा. तीन लोगों के साथ टूर पैकेज में आपको किराया 55900 रुपये देना होगा. 5 से 11 साल के बच्चों के साथ टूर पैकेज का किराया 52400 रुपये देना होगा. 5 से 11 साल के बच्चों के साथ टूर पैकेज का किराया आपको 48100 रुपये देना होगा. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. इसके अलावा टूरिस्ट विभिन्न नंबरों के जरिए भी टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.