Irctc Introduced A 12 Day Tour Package Travel To South India From Gorakhpur The Fare Is Kept Very Low
IRCTC ने पेश किया 12 दिन का टूर पैकेज, गोरखपुर से करिये दक्षिण भारत की यात्रा; किराया रखा है बेहद कम
इस पैकेज में आपको ट्रेन और बस से यात्रा करनी होगी. ट्रेन में स्लिपर क्लास से लेकर 3AC तक की यात्रा होगी. इतना ही नहीं, इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को तीनों समय का खाना भी फ्री मिलेगा. टूर पैकेज में टूरिस्टों को सिर्फ शाकाहारी खाना मिलेगा. टूरिस्टों के रहने की पूरी व्यवस्था भी फ्री में होगी.
आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में और सुविधाओं के साथ यात्रा करते हैं. इसके साथ ही टूरिस्टों का रहना और खाना भी फ्री होता है. टूर पैकेजों में टूरिस्टों को ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ ही गाइड की भी सुविधा मिलती है. अब आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए दक्षिण भारत की यात्रा टूर पैकेज पेश किया है.
इस टूर पैकेज के जरिए आप कई मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं. यह टूर पैकेज गर्मियों में दक्षिण भारत की यात्रा के लिए बेस्ट है. आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का नाम DAKSHIN BHARAT YATRA EX GORAKHPUR (NZBG58) है. यह टूर पैकेज 12 दिन और 11 रातों का है. इस पैकेज में आपको ट्रेन और बस से यात्रा करनी होगी. ट्रेन में स्लिपर क्लास से लेकर 3AC तक की यात्रा होगी. इतना ही नहीं, इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को तीनों समय का खाना भी फ्री मिलेगा. टूर पैकेज में टूरिस्टों को सिर्फ शाकाहारी खाना मिलेगा. टूरिस्टों के रहने की पूरी व्यवस्था भी फ्री में होगी.
पहले दिन टूरिस्टों को गोरखपुर से ट्रेन पकड़नी होगी और लखनऊ होते हुए वो रेनीगुंटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगे. यहां से फिर तिरुपति बालाजी मंदिर, पद्मावती मंदिर, श्री कला हस्ती मंदिर के दर्शन करने के लिए जाएंगे. इसके अगले दिन टूरिस्ट सुबह सुबह रामेश्वरम के दर्शन के लिए निकल जाएंगे. टूरिस्ट यहां कलाम मेमोरियल देखेंगे और रात्रि विश्राम यहीं करेंगे. इसके बाद अगले दिन मिनाक्षी मंदिर के दर्शन करेंगे. टूरिस्ट इस टूर पैकेज में कन्याकुमारी भी घूमेंगे और मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग के भी दर्शन करेंगे. इसके बाद घर वापसी कर लेंगे. इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो अगर आप SL क्लास बुक करते हैं तो आपको 24600 रुपये किराया देना होगा. 3AC की बुकिंग में आपको 42950 रुपये किराया देना होगा. 2AC में बुकिंग पर आपको 56950 रुपये किराया देना होगा. इस टूर पैकेज की बुकिंग और इसके बारे में ज्यादा जानकारी आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर जान सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.