IRCTC ने पेश किया टूरिस्टों के लिए अंडमान टूर पैकेज, अक्टूबर में होगा शुरू; किराया जानिये

IRCTC के इस टूर पैकेज में टूरिस्ट सस्ते में अंडमान की यात्रा कर सकते हैं. यह टूर पैकेज कोलकाता से शुरू होगा.

Written by: Lalit Fulara Edited by: Lalit Fulara
Published: August 13, 2024, 4:01 PM IST

IRCTC ने टूरिस्टों के लिए अंडमान टूर पैकेज पेश किया है. यह टूर पैकेज अक्टूबर में शुरू होगा. IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत कोलकाता से होगी. यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट सस्ते में अंडमान आइलैंड की सैर करेंगे.

IRCTC के इस टूर पैकेज में पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक और नील आइलैंड डेस्टिनेशन कवर्ड होंगे. इस टूर पैकेज की शुरुआत 10 अक्टूबर को होगी. इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 53,750 रुपये रखी गई है. गौरतलब है कि IRCTC टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट विभिन्न जगहों की सैर करते हैं और टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है. IRCTC ने आइलैंड टूर पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया है.

इस टूर पैकेज का नाम अंडमान विद बरटेंग आइलैंड है. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों के रहने और खाने की व्यवस्था फ्री में होगी. टूर पैकेज में टूरिस्टों को ब्रेकफास्ट और लंच दिया जायेगा. इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है. अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 72200 रुपये देना होगा. अगर आप टूर पैकेज में दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 55400 रुपये देना होगा. तीन लोगों के साथ यात्रा पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 53750 रुपये देना होगा. 5 से 11 साल के बच्चों के साथ आपको बेड की सुविधा के साथ किराया 46700 रुपये देना होगा. 2 से 4 साल के बच्चों का किराया आपको 43300 रुपये देना होगा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.