IRCTC ने पेश किया बेंगलुरू से दुबई टूर पैकेज, किराया और डिटेल जानिये

IRCTC के दुबई टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 92,650 रुपये रखी गई है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट दुबई और अबू धाबी की सैर करेंगे. यह टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है.

Published date india.com Published: January 30, 2025 11:37 AM IST
IRCTC ने पेश किया बेंगलुरू से दुबई टूर पैकेज, किराया और डिटेल जानिये

IRCTC Bengaluru to Dubai tour package: आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए दुबई टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज की शुरुआत बेंगलुरू से होगी. यह टूर पैकेज फरवरी में शुरू होगा. टूर पैकेज में टूरिस्ट सस्ते में भारत से दुबई की यात्रा कर पाएंगे. IRCTC के इस टूर पैकेज में टूरिस्टों के रहने और खाने की व्यवस्था फ्री में है. गौरतलब है कि IRCTC टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है और टूरिस्ट सुविधा के साथ यात्रा करते हैं.

IRCTC के दुबई टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 92,650 रुपये रखी गई है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट दुबई और अबू धाबी की सैर करेंगे. यह टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 9 फरवरी से होगी. टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. इसके अलावा टूरिस्ट 8595931294 नंबर पर कॉल या एसएमएस के जरिए भी टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-ये हैं भारत की 4 सबसे ज्यादा डरावनी जगहें, टूरिस्ट फिर भी जाते हैं यहां

इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा. टूर पैकेज का किराया अलग-अलग रखा गया है. अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 111150 रुपये रखा गया है. दो लोगों के साथ टूर पैकेज में यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 94990 रुपये देना होगा. तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 92650 रुपये रखा गया है. 5 से 11 साल के बच्चों का किराया 90,450 रुपये रखा गया है. बिना बेड के 5 से 11 साल के बच्चों का किराया 81,300 रुपये रखा गया है. 2 से 4 साल के बच्चों का किराया 41,900 रुपये रखा गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.