IRCTC ने पेश किया चारधाम नॉर्थ इंडिया टूर पैकेज, घूमिये ये 10 जगहें

Written By: Lalit Fulara Updated by: Lalit Fulara
Updated Date:May 11, 2025 8:57 AM IST

IRCTC के इस टूर पैकेज में यात्री फ्लाइट से यात्रा करेंगे. टूर पैकेज 17 जून से शुरू होगा. इस टूर पैकेज में यात्री हरिद्वार, बड़कोट, जानकीचट्टी, यमुनोत्री, उत्तरकाशी, गंगोत्री, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन करेंगे.

आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए चारधाम यात्रा टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज का नाम चारधाम-नॉर्थ इंडिया टूर पैकेज है. इस टूर पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया गया है. इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 66,645 रुपये रखी गई है. IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत विशाखापत्तनम से होगी. यह टूर पैकेज 11 रात और 12 दिन का है.

Advertising
Advertising

IRCTC के इस टूर पैकेज में यात्री फ्लाइट से यात्रा करेंगे. टूर पैकेज 17 जून से शुरू होगा. इस टूर पैकेज में यात्री हरिद्वार, बड़कोट, जानकीचट्टी, यमुनोत्री, उत्तरकाशी, गंगोत्री, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन करेंगे. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. टूरिस्ट 9281030748 नंबरों पर कॉल कर भी टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों के रहने और खाने की सुविधा फ्री रहेगी. अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 80345 रुपये देना होगा. अगर आपको टूर पैकेज में दो लोगों के साथ यात्रा करनी है तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 70560 रुपये किराया देना होगा.

इसे भी पढ़ें-Mothers Day 2025: मदर्स डे पर मां के साथ जाइये दिल्ली-NCR की ये जगहें

अगर आप टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 66645 रुपये देना होगा. 5 से 11 साल के बच्चों का किराया टूर पैकेज में 41850 रुपये देना होगा. बिना बेड के यह किराया 20315 रुपये देना होगा. गौरतलब है कि आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री होता है और कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं. साथ ही टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें