
Lalit Fulara
उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के सुदूर स्थित छोटे से गाँव 'पटास'में पैदाइश. कला-साहित्य में विशेष रुचि. पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित. विगत 9 सालों से पत्रकारिता में ... और पढ़ें
आईआरसीटीसी (IRCTC) ने टूरिस्टों के उत्तराखंड घूमने के लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज के जरिए आप एक साथ हरिद्वार, नैनीताल और ऋषिकेश की सैर कर सकते हैं. यह टूर पैकेज पहाड़ों की सैर की चाह रखने वालों के लिए बेस्ट है. आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज किफायती और आकर्षक है. आइए इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं.
इस टूर पैकेज में टूरिस्ट हरिद्वार, नैनीताल और ऋषिकेश घूमेंगे. इस टूर पैकेज को परिवार की सैर के लिए स्पेशली डिजाइन किया गया है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट भीमताल, सातताल, नौकुचियाता की सैर के साथ ही नैना देवी मंदिर के दर्शन करेंगे. नैनीताल, हिल स्टेशन नैनी झील के लिए फेमस है. यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 2,000 मीटर की ऊंचाई पर है. दुनियाभर से टूरिस्ट नैनी झील में बोटिंग के लिए आते हैं.
13 दिन का है आईआरसीटीसी का उत्तराखंड टूर पैकेज
IRCTC का उत्तराखंड टूर पैकेज 13 दिन और 12 रात का है. इस टूर पैकज में ट्रेन संख्या 12369 – कुंभा एक्सप्रेस द्वारा 13:00 बजे हावड़ा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया जाएगा. 15.50 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. चेक-इन के बाद रात्रि विश्राम के लिए आपको वहीं रुकना होहा. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को अच्छे होटल में ठहराया जाएगा और उनका खाना व रहना फ्री होगा.

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 72450 रुपये की पड़ेगी. परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आपको डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 44100 रुपये, 31950 रुपये देना होगा. 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 14200 रुपये देना होगा. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. टूरिस्ट टूर पैकेज की बुकिंग 8595936690, 8100829002, 7003125135 नंबरों पर संपर्क कर भी कर सकते हैं
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.