IRCTC ने टूरिस्टों के लिए पेश किया कर्नाटक टूर पैकेज, फरवरी में होगा शुरू; डिटेल जानिये

यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है. गौरतलब है कि आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है और टूरिस्ट सस्ते में विभिन्न जगहों की सैर कर लेते हैं.

Published date india.com Published: January 27, 2025 5:10 PM IST
IRCTC ने टूरिस्टों के लिए पेश किया कर्नाटक टूर पैकेज, फरवरी में होगा शुरू; डिटेल जानिये

आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए कर्नाटक टूर पैकेज पेश किया है. यह टूर पैकेज इंदौर से शुरू होगा. इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 34,300 रुपये रखी गई है. आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम JEWELS OF KARNATAKA है.

यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है. गौरतलब है कि आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है और टूरिस्ट सस्ते में विभिन्न जगहों की सैर कर लेते हैं. आईआरसीटीसी के कर्नाटक टूर पैकेज में टूरिस्ट मैसूर, कूर्ग और बैंगलुरू की सैर करेंगे. इस टूर पैकेज की शुरुआत 28 फरवरी को होगी.

इसे भी पढ़ें-IRCTC ने टूरिस्टों के लिए पेश किया कर्नाटक टूर पैकेज, फरवरी में होगा शुरू; डिटेल जानिये

इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. इसके साथ ही टूरिस्ट 9321901865 नंबर पर कॉल और एसएमएस के जरिए भी टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं. इस टूर पैकेज को आईआरसीटीसी ने देखो अपना देश के तहत पेश किया है. टूर पैकेज में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट फ्लाइट के जरिए यात्रा करेंगे. इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है.

इसे भी पढ़ें-फरवरी में घूमिये सोलन-चैल के बीच में बसा ये छोटा-सा गांव, दिल्ली से दूरी सिर्फ 350 किमी

अगर आप टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 44750 रुपये देना होगा. अगर आप टूर पैकेज में दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 35500 रुपये देना होगा. अगर आप टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 34300 रुपये रखा गया है. टूर पैकेज में 5 से 11 साल के बच्चों का किराया आपको 30150 रुपये देना होगा. वहीं, बिना बेड के 5 से 11 साल के बच्चों का किराया आपको 27000 रुपये देना होगा. 2 से 5 साल के बच्चों का किराया 16150 रुपये रखा गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.