IRCTC ने पेश किया काशी, अयोध्या एवं प्रयागराज टूर पैकेज; किराया व डिटेल जानिये

काशी वह स्थान है जहां भगवान शिव ने अन्य देवताओं को दर्शन दिए थे. विश्वनाथ मंदिर उन्हीं को समर्पित है जो कि बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. अयोध्या, भारत का प्राचीन शहर है जो भगवान श्री राम की जन्मस्थली है. इस टूर पैकेज में आपको इन सभी जगहों पर जाने का अवसर मिलेगा.

Published date india.com Updated: May 29, 2025 10:48 AM IST
IRCTC ने पेश किया काशी, अयोध्या एवं प्रयागराज टूर पैकेज; किराया व डिटेल जानिये

आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है और टूरिस्ट सस्ते में यात्रा कर लेते हैं. आईआरसीटीसी के टूर पैकेजों में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री होता है. इसके अलावा टूरिस्टों को गाइड की सुविधा भी मिलती है. अब आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए दिव्य त्रिकोण काशी अयोध्या और प्रयागराज टूर पैकेज पेश किया है. टूर पैकेज में टूरिस्ट सस्ते में इन धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे. त्रिवेणी घाट आध्यात्मिक पवित्रता और सांस्कृतिक महत्व का प्रतीक है. यह वह स्थान है, जहां भारत की तीन सबसे पवित्र नदियां – गंगा, यमुना और सरस्वती मिलती हैं. हजारों तीर्थयात्री यहां की तरफ खिंचे चले आते हैं.

काशी वह स्थान है जहां भगवान शिव ने अन्य देवताओं को दर्शन दिए थे. विश्वनाथ मंदिर उन्हीं को समर्पित है जो कि बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है. अयोध्या, भारत का प्राचीन शहर है जो भगवान श्री राम की जन्मस्थली है. इस टूर पैकेज में आपको इन सभी जगहों पर जाने का अवसर मिलेगा. आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 12 दिन और 11 रात का है. इस टूर पैकेज में ट्रेन से यात्रा होगी. ट्रेन 3 जून को प्रस्थान करेगी. टूरिस्ट किसी भी मंगलवार को इस टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं. यह इस टूर पैकेज के साथ सबसे अच्छी बात है. इस टूर पैकेज में किराया अलग-अलग है.

अगर आप टूर पैकेज में सिंगल शेयरिंग में यात्रा करते हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 82840 रुपये देने होंग. अगर आप टूर पैकेज में डबल और ट्रिपल शेयरिंग में यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 54750 रुपये, 53380 रुपये तय किया गया है. बच्चों का किराया टूर पैकेज में 42140 रुपये रखा गया है. इस पैकेज का कोड SER054 है. टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं. इन नंबरों 8287932082, 8287932114 8287932024, 8287932064 पर संपर्क कर भी टूर पैकेज बुक कर सकते हैं और इसके बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.