आईआरसीटीसी ने पेश किया मलेशिया-सिंगापुर टूर पैकेज, किराया और डिटेल जानिये

Written By: Lalit Fulara Updated by: Lalit Fulara
Updated Date:June 5, 2025 8:56 AM IST

यह टूर पैकेज 13 अगस्त 2025 से शुरू होगा. इस टूर पैकेज की शुरुआत कोलकाता से होगी. यहां से टूरिस्ट सिंगापुर के लिए उड़ान भरेंगे. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट 3 स्टार होटल में ठहरेंगे और उनका खाना फ्री होगा.

आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों में टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ यात्रा करते हैं. इसके साथ ही आईआरसीटीसी के टूर पैकेजों में टूरिस्टों का रहना और खाना भी फ्री होता है. इन टूर पैकेजों से टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है. अब आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए मलेशिया और सिंगापुर टूर पैकेज पेश किया है. आइए इस टूर पैकेज के बारे में जानते हैं.

Advertising
Advertising

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SINGAPORE & MALAYSIA TOUR PACKAGE है. यह इंटरनेशनल टूर पैकेज है. इस टूर पैकेज के तहत टूरिस्ट सिंगापुर और मलेशिया घूमेंगे. टूर पैकेज में टूरिस्ट सिंगापुर-सेंटोसा-मलेशिया-जेंटिंग हाइलैंड्स-कुआलालंपुर शहर और टॉवर-बाटू गुफाएं-पुत्रजया-कुआला इत्यादि जगहें कवर होंगी. यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है.

कब शुरू होगा ये टूर पैकेज?

यह टूर पैकेज 13 अगस्त 2025 से शुरू होगा. इस टूर पैकेज की शुरुआत कोलकाता से होगी. यहां से टूरिस्ट सिंगापुर के लिए उड़ान भरेंगे. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट 3 स्टार होटल में ठहरेंगे और उनका खाना फ्री होगा. टूर पैकेज में टूरिस्ट सिंगापुर में 3 रात और कुआलालंपुर में 2 रात ठहरेंगे. टूर पैकेज में टूरिस्टों को फ्री में नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना मिलेगा. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को गाइड की सुविधा भी मिलेगी.

टूर पैकेज का किराया

अगर आप इस टूर पैकेज में सिंगल शेयरिंग के साथ यात्रा करते हैं तो आपको 1,13,600 रुपये का किराया देना होगा. डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 94,300 रुपये, 93,200 रुपये देना होगा. बच्चे के बेड की सुविधा के साथ किराया 92,200 रुपये देना होगा. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें