
Lalit Fulara
उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के सुदूर स्थित छोटे से गाँव 'पटास'में पैदाइश. कला-साहित्य में विशेष रुचि. पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित. विगत 9 सालों से पत्रकारिता में ... और पढ़ें
IRCTC Ooty and Coorg Tour Packages: आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ यात्रा करते हैं, और टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है. आईआरसीटीसी के टूर पैकेजों में टूरिस्टों का रहना व खाना फ्री होता है. इसके साथ ही टूरिस्टों को गाइड व ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलती है. अब आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए कूर्ग और ऊटी का टूर पैकेज पेश किया है. यह एक शानदार टूर पैकेज है जिसमें टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ घूम सकते हैं. आइए इस टूर पैकेज के बारे में जानते हैं.
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Blissful Mysore Coorg & Ooty Tour है. टूर पैकेज में टूरिस्ट ऊटी, कूर्ग के अलावा मैसूर भी घूमेंगे. परिवार के साथ घूमने के लिए यह परफेक्ट टूर पैकेज है और इसी डिजाइन भी फैमिली के लिए ही किया गया है. टूर पैकेज में टूरिस्ट चामुंडी हिल्स, मैसूर पैलेस, सेंट फिलोमेना चर्च, कूर्ग की ओर ड्राइव, गोल्डन टेम्पल, बायलाकुप्पे के अलावा आपको एबे फॉल्स, ओंकारेश्वर मंदिर की सैर करेंगे. यह टूर पैकेज 9 दिन और 8 रात का है.
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 13 जून से होगी. टूर पैकेज में टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा करेंगे. यात्रा की शुरुआत के लिए आप राजकोट से लेकर अमहदाबाद स्टेशन तक से ट्रेन पकड़ सकते हैं. सबसे खास है कि इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट 13 जून के बाद भी किसी भी शुक्रवार को कर सकेंगे. यानी यह टूर पैकेज टूरिस्टों के लिए हर शुक्रवार को चलेगा. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों के रहने और खाने की व्यवस्था फ्री में है. टूरिस्टों को ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा. यात्रा के दौरान एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाने के लिए टूरिस्टों को एसी गाड़ी भी मिलेगी. इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है. अगर आप स्लीपर क्लास में सिंगल शेयरिंग में यात्रा करते हैं तो आपको 68200 रुपये देने होंगे. इस टूर पैकेज के डबल और रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 36700 रुपये, 28500 रुपये तय किया गया है. टूर पैकेज में 5-11 साल तक के बच्चों का किराया 21600 रुपये रखा गया है. इस पैकेज का कोड WAR022 है. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. बुकिंग और ज्यादा जानकारी के लिए टूरिस्ट इन 7021090498, 7021090837 पर संपर्क कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.