
Lalit Fulara
उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के सुदूर स्थित छोटे से गाँव 'पटास'में पैदाइश. कला-साहित्य में विशेष रुचि. पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित. विगत 9 सालों से पत्रकारिता में ... और पढ़ें
IRCTC Ooty Tour Package: आईआरसीटीसी ने EXPLORE OOTY नाम से आकर्षक और किफायती टूर पैकेज पेश किया है. इस पैकेज के तहत आपको ऊटी के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशंस की यात्रा कराई जाएगी. टूर पैकेज में टूरिस्ट बॉटनिकल गार्डन, ऊटी झील, डोडाबेट्टा पीक, पाइकारा झरना, मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान और कुन्नूर के दर्शनीय स्थल की मंत्रमुग्ध कर देने वाली यात्रा करेंगे. परिवार के साथ घूमने के लिए यह टूर पैकेज परफेक्ट है. आइए इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं.
IRCTC का यह टूर पैकेज 4 दिन और 3 रात का है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 जून से होगी. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री होगा. होटल में चेक इन करने के बाद टूरिस्ट टूर पैकेज में बॉटनिकल गार्डन और ऊटी झील देखेंगे. टूर पैकेज की यात्रा एसी वाहन द्वारा होगी. टूरिस्टों को शानदार होटल में रुकवाया जाएगा. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को ब्रेकफास्ट फ्री में मिलेगा.
इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में टूर पैकेज में आपको प्रति व्यक्ति किराया 26,100 रुपए देना होगा. वहीं, डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 13,050 रुपये, 9,965 रुपये देना होगा. टूर पैकेज में 5-11 साल तक के बच्चों का किराया 3,750 रुपये रखा गया है. आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड SEH051 है. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287931959, 8287932024 पर कॉल कर सकते हैं. गौरतलब है कि आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के टूर पैकेज पेश करती रहती है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्टों को सस्ते में और सुविधा के साथ यात्रा करने को मिलती है और टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.