IRCTC ने पेश किया दक्षिण भारत यात्रा टूर पैकेज, 21 जून से होगा शुरू; किराया और डिटेल जानिये

Written By: Lalit Fulara Updated by: Lalit Fulara
Updated Date:June 19, 2025 9:50 AM IST

इस टूर पैकेज में टूरिस्ट भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा करेंगे. टूर पैकेज में टूरिस्टों को तिरुमाला तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, कोचुवेली और उडुपी जैसे स्थलों की सैर कराई जाएगी.  यह टूर पैकेज 10 रात और 11 दिनों का है.

आईआरसीटीसी (IRCTC) टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ यात्रा करते हैं और टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है. आईआरसीटीसी के टूर पैकेजों में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री होता है. अब आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए दक्षिण भारत यात्रा टूर पैकेज पेश किया है. इसमें दक्षिण भारत के चर्चित स्थलों के दर्शन के कराये जाएंगे.

Advertising
Advertising

इस टूर पैकेज में टूरिस्ट भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा करेंगे. टूर पैकेज में टूरिस्टों को तिरुमाला तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, कोचुवेली और उडुपी जैसे स्थलों की सैर कराई जाएगी.  यह टूर पैकेज 10 रात और 11 दिनों का है. इस टूर पैकेज में सफर 21 जून से होगा.

इस ट्रिप की शुरुआत गुजरात के राजकोट से होगी. जिसके बाद सुरेंद्रनगर, विरमगाम जंक्शन, साबरमती जं., नाडियाड जं. सूरत, कल्याण, पुणे और सोलापुर से भी आप इस यात्रा की शुरुआत कर सकते है. इस ट्रिप का कोड WZBG48 रखा गया है. ये ट्रिप भारत गौरव यात्रा के आधार पर बनाई जा रही है. इस टूर पैकेज में यात्री तीन श्रेणियों - इकोनॉमी (स्लीपर), कम्फर्ट (3AC) और कम्फर्ट (2AC) में यात्रा करेंगे. टूर पैकेज का किराया  क्रमशः 20,350 रुपये, 36,450 रुपये और 44,600 रुपए रखा गया है. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को ब्रकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें