
Lalit Fulara
उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के सुदूर स्थित छोटे से गाँव 'पटास'में पैदाइश. कला-साहित्य में विशेष रुचि. पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित. विगत 9 सालों से पत्रकारिता में ... और पढ़ें
आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए RAMAYAN TRAIL OF SRILANKA EX – BHUBANESWAR टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट सस्ते में विदेश घूमेंगे. इस सस्ते और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज के जरिए टूरिस्ट श्रीलंका के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशंस की सैर करेंगे. टूर पैकेज में टूरिस्ट कोलंबो, दांबुला, कैंडी और नुवारेलिया की यात्रा करेंगे. इस टूर पैकेज को धार्मिक यात्रा में रूचि रखने वाले पर्यटकों के लिए स्पेशली डिजाइन किया गया है. टूर पैकेज में टूरिस्ट मुनीश्वरम मंदिर, मनावेरी मंदिर, दांबुला गुफा, श्री लक्ष्मी नारायण पेरुमल मंदिर, थिरु कोनेश्वरम मंदिर, श्री बक्त हनुमान मंदिर, रामबोडा, सीता अम्मन मंदिर, सीता एलिया और अशोक वाटिक की यात्रा कर दर्शन करेंगे.
IRCTC का यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है. इस टूर पैकेज की यात्रा 28 जून 2025 को भुवनेश्वर से शुरू होगी. भुवनेश्वर हवाई अड्डे से टूरिस्ट श्रीलंका के लिए उड़ान भरेंगे. टूर पैकेज में टूरिस्टों को 3 स्टार होटल में ठहराया जाएगा. टूर पैकेज में टूरिस्टों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर फ्री में मिलेगा.
इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. टूर पैकेज में सिंगल शेयरिंग की बात करें तो टूरिस्टों को 84922 रुपए देने होंगे. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति क्रमश: 64530 रुपये, 63920 रुपये का किराया देंगे. टूर पैकेज में 5-11 साल तक के बच्चों का किराया 49260 रुपये देना होगा. इस टूर पैकेज के बारे में ज्यादा जानकारी टूरिस्ट 9390112758, 9281030739, 9281030725, 9281436282, 9281436280 नंबरों पर संपर्क कर जान सकते हैं. गौरतलब है कि आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ यात्रा करते हैं और टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.