IRCTC ने पेश किया 6 दिन का ये टूर पैकेज, घूमिये दार्जिलिंग और गंगटोक

इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को अच्छे होटल में ठहराया जाएगा.  टूर पैकेज में टूरिस्टों को ब्रेकफास्ट और डिनर फ्री में मिलेगा. इस टूर पैकेज में अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 37775 रुपये देना होगा.

Published date india.com Updated: April 28, 2025 3:47 PM IST
IRCTC ने पेश किया 6 दिन का ये टूर पैकेज, घूमिये दार्जिलिंग और गंगटोक

आईआरसीटीसी (IRCTC) टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ यात्रा करते हैं, और टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है. IRCTC के टूर पैकेजों में टूरिस्टों को रहने और खाने की सुविधा फ्री में मिलती है, और ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलता है. कई टूर पैकेजों में टूरिस्टों को गाइड भी प्रोवाइड किया जाता है. अब आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए दार्जिलिंग और गंगटोक टूर पैकेज पेश किया है. आइये इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं.

इस टूर पैकेज का नाम EASTERN HIMALAYAN WITH CONFIRMED TRAIN TICKET है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट दार्जिलिंग और गंगटोक की सैर करेंगे. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट कई जगहों की सैर करेंगे. नीले पहाड़ों, हरी घाटियों और लाल नदी की भूमि के रूप में नॉर्थ ईस्ट को जाना जाता है. हर कोई टूरिस्ट यहां की सैर करना चाहता है. इस टूर पैकेज के जरिए आप अपना यह सपना पूरा कर सकते हैं. यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट द्रुल चोर्टेन, एनची मठ, कंचनजंगा, त्सोमगो झील, रुमटेक मठ, टाइगर हिल, पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, तेनजिंग रॉक, एवा आर्ट गैलरी और जापानी मंदिर की यात्रा करेंगे. यह टूर पैकेज 3 मई से शुरू होगा. टूर पैकेज की शुरुआत हावड़ा रेलवे स्टेशन से होगी.

इस टूर पैकेज में टूरिस्टों को अच्छे होटल में ठहराया जाएगा.  टूर पैकेज में टूरिस्टों को ब्रेकफास्ट और डिनर फ्री में मिलेगा. इस टूर पैकेज में अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 37775 रुपये देना होगा.  वहीं, टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ यात्रा पर आपको प्रति व्यक्ति किराया  29785 रुपए देना होगा. टूर पैकेज में 5 से 11 साल तक के बच्चे का किराया 13795 रुपए रखा गया है. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. टूरिस्ट  इन नंबरों 8595936690, 8100829002, 7003125135  पर कॉल कर भी टूर पैकेज बुक कर सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.