Irctc Introduces 11 Day Jyotirlinga And Shirdi Yatra Tour Package Will Start In March Know The Details
IRCTC ने पेश किया 11 दिन का ज्योतिर्लिंग और शिरडी यात्रा टूर पैकेज, मार्च में होगा शुरू; डिटेल जानिये
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 10 रात और 11 दिन का है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 मार्च से होगी. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों और श्रद्धालुओं का रहना और खाना फ्री होगा.
IRCTC Jyotirlinga and Shirdi Yatra Tour Package: आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं के लिए ज्योतिर्लिंग विद द्वारका एंड शिरडी यात्रा टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज को देखो अपना देख के तहत पेश किया गया है. इस टूर पैकेज की शुरुआत मार्च में होगी. आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 11 दिन का है. इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 20,700 रुपये रखी गई है. गौरतलब है कि आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है और टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ यात्रा करते हैं. आईआरसीटीसी के टूर पैकेजों में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री होता है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिये यात्रा करेंगे.
IRCTC के ज्योतिर्लिंग विद द्वारका एंड शिरडी यात्रा टूर पैकेज में द्वारका, सोमनाथ, त्रियंबकेश्वर, शिरडी, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे. आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 10 रात और 11 दिन का है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 मार्च से होगी. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों और श्रद्धालुओं का रहना और खाना फ्री होगा.
टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. इसके अलावा टूरिस्ट 9321901866 नंबर पर कॉल या एसएमएस के जरिए भी टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं. टूर पैकेज में श्रद्धालुओं को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा. इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग रखा गया है. अगर आप टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया इकॉनमी क्लास में 20700 रुपये देना होगा. स्टैंडर्ड 3 एसी में प्रति व्यक्ति किराया 34,600 रुपये रखा गया है. कंफर्ट 2 एसी में प्रति व्यक्ति किराया 45900 रुपये देना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.