IRCTC Karnataka Tour Package: फरवरी में शुरू होगा टूर पैकेज, मैसूर और कूर्ग की करिये सैर

इस टूर पैकेज को आईआरसीटीसी ने देखो अपना देश के तहत पेश किया है. टूर पैकेज में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री है. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट फ्लाइट के जरिए यात्रा करेंगे. इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है.

Written by: Lalit Fulara Edited by: Lalit Fulara
Published: February 2, 2025, 10:48 AM IST

IRCTC Karnataka Tour Package: आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए कर्नाटक टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज के जरिए टूरिस्ट सस्ते में कर्नाटक की विभिन्न जगहों की सैर करेंगे. यह टूर पैकेज फरवरी में शुरू होगा. टूर पैकेज में टूरिस्ट फ्लाइट से यात्रा करेंगे. इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 34,300 रुपये रखी गई है. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री होगा.

इंदौर से 28 फरवरी को शुरू होगा टूर पैकेज

IRCTC का यह टूर पैकेज इंदौर से शुरू होगा. इस टूर पैकेज का नाम JEWELS OF KARNATAKA है. यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है. इस टूर पैकेज  में टूरिस्ट मैसूर, कूर्ग और बैंगलुरू की सैर करेंगे. टूर पैकेज की शुरुआत 28 फरवरी को होगी.

इसे भी पढ़ें-Surajkund Mela 2025: जानिये कब से शुरू होगा सूरजकुंड मेला, टिकट से लेकर टाइमिंग तक पूरी डिटेल

ऐसे करें टूर पैकेज की बुकिंग

इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. इसके साथ ही टूरिस्ट 9321901865 नंबर पर कॉल और एसएमएस के जरिए भी टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं. इस टूर पैकेज को आईआरसीटीसी ने देखो अपना देश के तहत पेश किया है. टूर पैकेज में टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री है.  इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है.

इसे भी पढ़ें-IRCTC ने पेश किया बेंगलुरू से दुबई टूर पैकेज, किराया और डिटेल जानिये

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया

अगर आप टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 44750 रुपये देना होगा. अगर आप टूर पैकेज में दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 35500 रुपये देना होगा. अगर आप टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 34300 रुपये रखा गया है. टूर पैकेज में 5 से 11 साल के बच्चों का किराया आपको 30150 रुपये देना होगा. वहीं, बिना बेड के 5 से 11 साल के बच्चों का किराया आपको 27000 रुपये देना होगा. 2 से 5 साल के बच्चों का किराया 16150 रुपये रखा गया है.

गौरतलब है कि आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है और टूरिस्ट सस्ते में विभिन्न जगहों की सैर कर लेते हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.