IRCTC ने पेश किया 10 दिन का गुजरात टूर पैकेज, अक्टूबर में होगा शुरू; किराया जानिये

इस टूर पैकेज के लिए कुल सीटें 150 हैं. 1 AC में अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 83,805 रुपये देना होगा. अगर आप 1 AC कैबिन में यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 83,180 रुपये देना होगा.

Written by: Lalit Fulara Edited by: Lalit Fulara
Updated: September 25, 2024, 2:20 PM IST

IRCTC Gujarat Tour Packages: IRCTC ने टूरिस्टों के लिए गुजरात टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया गया है. टूर पैकेज में टूरिस्ट भारत गौरव डिलेक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन से सफर करेंगे. यह टूर पैकेज 10 दिन का है. इसकी शुरुआत अक्टूबर में होगी.

गौरतलब है कि IRCTC टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ यात्रा करते हैं और टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है. आईआरसीटीसी के टूर पैकेजों की खासियत होती है कि इनमें टूरिस्टों का रहना और खाना फ्री होता है.

ये हैं मशहूर और भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, नवरात्रि में करिये दर्शन 0

 IRCTC का गुजरात टूर पैकेज दिल्ली से शुरू होगी. यह टूर पैकेज 9 रात और 10 दिन का है. टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 55,640 रुपये रखी गई है. आईआरसीटीसी का गरवी गुजरात टूर पैकेज 1 अक्टूबर से शुरू होगा. इस टूर पैकेज में अहमदाबाद, मोधेरा, पाटन,मडनगर, वडोदरा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और सोमनाथ इत्यादि डेस्टिनेशन कवर्ड होंगे. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. इसके अलावा टूरिस्ट 8595931047 नंबरों पर कॉल के जरिए भी टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं.

इस टूर पैकेज के लिए कुल सीटें 150 हैं. 1 AC में अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 83,805 रुपये देना होगा. अगर आप 1 AC कैबिन में यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 83,180 रुपये देना होगा. दो लोगों के साथ टूर पैकेज का किराया 75,645 रुपये देना होगा. तीन लोगों के साथ यात्रा पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 74,660 रुपये देना होगा. 5 से 11 साल के बच्चों का किराया 67,485 रुपये देना होगा. 2 AC का किराया अकेले यात्रा करने पर 77,270 रुपये रखा गया है. अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको दो लोगों के साथ किराया 69,740 रुपये देना होगा. तीन लोगों के साथ यात्रा पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 68,750 रुपये देना होगा. 5 से 11 साल के बच्चों के साथ किराया 61,575 रुपये देना होगा.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.