Irctc Launches 3 Day Goa Tour Package Will Start From March 20 Know The Fare And Details
IRCTC ने पेश किया 3 दिन का गोवा टूर पैकेज, 20 मार्च से होगा शुरू; किराया और डिटेल जानिये
IRCTC का यह टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 20 मार्च से होगी. टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 19,625 रुपये रखा गया है. इस टूर पैकेज को टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं.
IRCTC Goa Tour Packages: आईआरसीटीसी ने टूरिस्टों के लिए गोवा टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से होगी. इस टूर पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया गया है. इस टूर पैकेज में टूरिस्टों के रहने और खाने की व्यवस्था फ्री में होगी. टूर पैकेज में टूरिस्टों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा.
IRCTC का यह टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 20 मार्च से होगी. टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 19,625 रुपये रखा गया है. इस टूर पैकेज को टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं. टूरिस्ट 8287932228 नंबर पर कॉल और मैसेज के जरिए भी टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं.
इस टूर पैकेज में टूरिस्ट फ्लाइट के जरिए यात्रा करेंगे. टूर पैकेज में टूरिस्ट कंफर्ट कैटिगिरी में यात्रा करेंगे. इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग रखा गया है. अगर आप टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 24485 रुपये देना होगा. अगर आप टूर पैकेज में दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 20000 रुपये देना होगा.
अगर आप टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 19625 रुपये देना होगा. 5 से 11 साल के बच्चों का किराया प्रति व्यक्ति 15885 रुपये रखा गया है. बिना बेड के 5 से 11 साल के बच्चों का किराया 15510 रुपये रखा गया है. 2 से 4 साल के बच्चों का किराया टूर पैकेज में 8450 रुपये रखा गया है. गौरतलब है कि आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों के जरिए टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ यात्रा करते हैं और टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.