IRCTC ने टूरिस्टों के लिए अंडमान का टूर पैकेज पेश किया है. इस टूर पैकेज की शुरुआत कोच्ची से होगी. IRCTC का यह टूर पैकेज अक्टूबर में शुरू होगा. इस टूर पैकेज के जरिए टूरिस्ट सस्ते में और सुविधा के साथ अंडमान की यात्रा करेंगे. गौरतलब है कि आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के विभिन्न टूर पैकेज पेश करता रहता है. इन टूर पैकेजों की खासियत होती है कि इनमें टूरिस्टों के रहने और खाने की व्यवस्था फ्री में की जाती है. इसके साथ ही टूरिस्टों को कई तरह की सुविधाएं भी दी जाती हैं. इन टूर पैकेजों से टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है. आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश दोनों जगहों के टूर पैकेज पेश करता है.
IRCTC के अंडमान टूर पैकेज में पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक आइलैंड और नील आइलैंड कवर डेस्टिनेशन कवर होंगे. इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 53,400 रुपये रखी गई है. IRCTC ने इस टूर पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया है. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं. इसके अलावा टूरिस्ट 8287932082 नंबर पर कॉल के जरिए भी इस टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट फ्लाइट के जरिए यात्रा करेंगे. टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है. इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग रखा गया है.
भारत की सबसे सुंदर झील जिसके आगे डल झील भी है फीकी
0
अगर आप अंडमान टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 71,805 रुपये है. अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 55,040 रुपये देना होगा. वहीं, अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 53,400 रुपये देना होगा. 5 से 11 साल के बच्चों का किराया बेड के साथ आपको 46,380 रुपये देना होगा. बिना बेड के 5 से 11 साल के बच्चों का किराया 42950 रुपये देना होगा. 2 से 4 साल के बच्चों का किराया 38,280 रुपये रखा गया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.