IRCTC Fast Food Stall at Bangan Railway Station: आईआरसीटीसी ने पश्चिम बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर फास्ट फूड स्टॉल का उद्घाटन किया है. इस स्टॉल पर यात्रियों को ताजा और अच्छी क्वालिटी का फास्ट फूड मिलेगा और यात्रा के दौरान सुविधा होगा. इस बात की जानकारी IRCTC ने सोशल मीडिया साइट X के माध्यम से दी है.
An IRCTC fast food unit was inaugurated at Bangan Railway Station on January 17, 2025, This newly opened unit shall provide passengers the convenience of fresh and quality fast food while traveling.#IRCTC#IndianRailwaypic.twitter.com/iP6fe9WdiC
IRCTC का कहना है कि यह फास्ट फूड स्टॉल पश्चिम बंगाल में बगनान रेलवे स्टेशन में खोला गया है. फास्ट फूड स्टॉल का उद्घाटन 17 जनवरी को किया गया है. यह आईआरसीटीसी की फूड ईकाई है और इस नई दुकान पर इस रेलवे स्टेश से यात्रा करने वाले टूरिस्टों को सस्ते में, ताजा और अच्छी गुणवत्ता का फास्ट फूड मिलेगा. आईआरसीटीसी का यह फूड स्टॉल हावड़ा जिले में है और इसमें टूरिस्टों को बिस्किट से लेकर फास्ट फूड तक तमाम खाद्य सामग्री मिलेगी. गौरतलब है कि अक्सर शिकायत मिलती है कि रेलवे स्टेशनों पर बासी फास्ट फूड मिल रहा है या फास्ट फूड व खाद्य सामग्री की गुणवत्ता खराब है. ऐसे में रेलवे का यह फास्ट फूड स्टॉल इस रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले टूरिस्टों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.